Hindi News

जय विलास पैलेस पर हंगामा, सिंधिया के पैरों में गिरे मुन्नालाल गोयल के समर्थक, सिंधिया ने जमीन पर बैठ दी समझाइश

Written by:Ayushi Jain
Last Updated:

MP Election 2023 : ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा द्वारा ज्योतिरादित्य सिंधिया की मामी पूर्व मंत्री को टिकट देकर सिंधिया समर्थक मुन्नालाल गोयल का टिकट काट दिया है। टिकट कटने के बाद से मुन्ना लाल समर्थक हंगामा कर रहे है। रात को चक्काजाम करने के बाद आज मुन्नालाल समर्थकों ने सिंधिया के महल जय विलास पैलेस के अंदर प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। सिंधिया की गाड़ी के सामने लेट गए, उनके पैरों में गिर गए और टिकट बदलने की मांग की। महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखकर सिंधिया भी उनके साथ जमीन पर बैठ गए और उन्हें समझाइश देकर शांत कराने का प्रयास किया।

कार्यकर्ताओं ने महल के अंदर जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि पार्टी ने गलत टिकट दिया है। मुन्नालाल गोयल हमेशा जनता के सुख दुख में उनके साथ खड़े रहते हैं लेकिन माया सिंह कहीं दिखाई नहीं देती तो फिर पार्टी ने उन्हे किस आधार पर टिकट दिया। इस टिकट को बदलना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने महाराज से निवेदन करने आये हैं लेकिन हमारी बात पार्टी ने नहीं सुनी तो हम सब इस्तीफा तक दे सकते हैं।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट

Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews