Hindi News

नीमच- गांव में पेयजल की समस्या, एक व्यक्ति ने उठाया घर घर पानी पहुंचाने का बीड़ा

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
नीमच- गांव में पेयजल की समस्या, एक व्यक्ति ने उठाया घर घर पानी पहुंचाने का बीड़ा

नीमच, कमलेश सारडा। जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर पर जनपद पंचायत मनासा की ग्राम पंचायत फुलपुरा के गाँव कड़ी खुर्द में पानी के बेहद समस्या है। अब तक शासन प्रशासन इसे हल नहीं कर पाए हैं, लेकिन गाँव के पटेल बसंतीलाल गुर्जर ने ये बीड़ा खुद उठा लिया है। वो गाँव में स्वयं के खर्च से रोजाना दो टैंकर पानी घर घर पहुंचा रहे हैं।

कोरोना संक्रमण से शेरनी की मौत, भोपाल में हुई जांच में 9 अन्य शेर-शेरनी भी संक्रमित मिले

इस गांव में अब तक सरकार कई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पाई है। गाँव वालो को आज दिन तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिला और यहाँ तक की पीने के पानी को भी लोग तरस रहे हैं। यहां नल जल योजना शिलान्यास शिवराज सिंह के पूर्व कार्यकाल में मनासा के पूर्व मंत्री कैलाश चावला ने किया था लेकिन नल जल योजना के अनुरूप पानी की बड़ी टंकी व नल लगाने का काम अब तक नहीं हो पाया है। अब गांववालों को इस समस्या से जूझता देख कड़ी खुर्द के गाँव पटेल बसंतीलाल गुर्जर ने खुद ये बीड़ा उठाया है। वो गाँव में स्वयं के खर्चे से दो टैंकर पानी हर परिवार तक निशुल्क पहुंचा रहे हैं। इनका कहना है कि जब तक गाँव में पर्याप्त पानी की पूर्ति नहीं होगी, तब तक मैं ये सेवा करता रहूँगा।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !