निवाड़ी, डेस्क रिपोर्ट। भारी बारिश के कारण तीन मंजिला मकान गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना जेरोन रोड पर बने मुन्ना जैन के तीन मंजिला मकान की हैं। सोमवार को जोरदार बारिश के कारण मकान ढह गया जिसके मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में जय साहू नाम का युवक और उसकी दादी शामिल है। हादसे के बाद मौके प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और जेसीबी की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। इस घटना में और भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। पूरे इलाक में पानी भरा हुआ है और काफी मलबा भी इकट्ठा हो गया है। साथ ही ये आशंका भी है कि मलबे में और लोग भी दबे हो सकते हैं। फिलहाल मलबा हटाया जा रहा है और मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम रेस्क्यू कर रही है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !






