Jabalpur News: जबलपुर पुलिस आरक्षक फिजिकल भर्ती टेस्ट में एक और मौत

Jabalpur News: जबलपुर पुलिस आरक्षक फिजिकल भर्ती टेस्ट में एक और मौत

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर के रांझी 6वी बटालियन में चल रही पुलिस आरक्षक फिजिकल भर्ती टेस्ट में दौड़े एक और युवक की आज ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक इंद्र कुमार दौड़ कर आए और फिर बेहोश हो गए। जिसके बाद उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां आज उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम 4.30 बजे दूसरी पॉली की शारीरिक परीक्षा शुरू हुई।

यह भी पढ़ें – पुष्पा के दूसरे पार्ट के लिए इतने करोड़ चार्ज कर रहे हैं अल्लू अर्जुन

जिसमे बालाघाट निवासी इंदर कुमार लिल्हारे (29) शामिल हुए थे। उन्होंने 800 मीटर की दौड़ पूरी की फिर किनारे लगी कुर्सियों पर ठंडा पानी पीकर बैठ गए। थोड़ी देर में ही वह बेहोश हो गए। उनके नाक व कान से खून निकलने लगा। उसकी हालत खराब देख मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने 15 मिनट के अंदर इलाज उपलब्ध कराने की बात कही। जिसके बाद युवक को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उसने आज दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें – आईटीआई की करोड़ों की बिल्डिंग का उद्घाटन हुआ कुछ ही दिन पहले और अब लगा गया ताला

कल सिवनी जिले के निवासी नरेंद्र गौतम भी सुबह 800 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद बैठ गए थे। जहाँ उनकी तबियंत बिगड़ गयी। उसके बाद मौजूद प्रसाशनिक कर्मचारियों ने आनन फानन में नरेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रांझी स्थित छठवीं बटालियन में बीते 3 दिनों से पुलिस सैनिक भर्ती परीक्षा चल रही है। जिसमें कि प्रदेश भर से युवक शामिल होने के लिए आए हुए हैं।

यह भी पढ़ें – How to increase car mileage : इन गलतियों की वजह से ही आपकी कार दे रही खराब माइलेज

वहीँ डॉ. की मानें तो डिहाइड्रेशन और अत्यधिक गर्मी की वजह से यह घटनाएं घटी हैं। दोनों ही युवक में एक चीज सामान थी की दौड़ कम्पलीट करने के बाद तुरंत पानी पी कर बैठ गए। जबकि उन्हें कुछ देर रिलैक्स होना चाहिए था। यह केवल सम्भावना है असली वजह तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
Jabalpur News: जबलपुर पुलिस आरक्षक फिजिकल भर्ती टेस्ट में एक और मौत