VIDEO : जब अपनी ही पार्टी पर दिग्विजय सिंह ने कंसा तंज- कांग्रेसी भी सो रहे है

DIGVIJAY SINGH

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। मोदी सरकार (Modi Goverment) के कृषि बिलों (Agriculture Bill) के विरोध में जारी किसान आंदोलन (Farmer Protest) को आज शनिवार (Saturday) एक महिना पूरा हो गया है। ना सरकार पीछे हट रही है और ना ही किसान। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने अपनी ही पार्टी पर तंज कसा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे है, वही मध्यप्रदेश के किसान तो भोले भाले है ही लेकिन कांग्रेसी भी सो रहे है।

यह भी पढ़े… शिवराज सिंह चौहान को दिग्विजय सिंह का चैलेंज- हिम्मत है तो करके दिखाओ

दरअसल, राजगढ़ जिले के तलेन में शुक्रवार को केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानून बिल एवं राजगढ़ जिले के किसानों को मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में युवक कांग्रेस द्वारा दांडी यात्रा निकाली गई थी। । जिले के तलेन से भोपाल तक 100 किलोमीटर की इस दांडी यात्रा को तलेन में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये मोदी जो है, वो इस देश के किसानों के साथ अन्याय कर रहे जहां हरियाणा (Haryana), पंजाब (Punjab), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), राजस्थान (Rajasthan) के किसान कृषि कानून का विरोध कर रहे है, वही मध्यप्रदेश के किसान तो भोले भाले है ही लेकिन कांग्रेसी भी सो रहे है। उन्होंने सभी को जोश भरते हुए कहा कि जागो उठो और पदयात्रा में शामिल हो जाओ और इस किसान विरोधी कानून के खिलाफ आवाज उठाओ।

इस यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं किसान शामिल हुए। यात्रा का समापन 28 दिसंबर को भोपाल में विधानसभा भवन या पीसीसी में किया जाएगा। राजगढ़ जिले में सोयाबीन की फसल नष्ट होने पर केवल सारंगपुर तहसील के किसानों को राहत राशि मिली, जिले की अन्य 8 तहसीलों में राहत राशि का इंतजार कर रहे हैं किसान इसी को लेकर ये पैदल दांडी यात्रा निकाली जा रही है ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews