Hindi News

रीवा लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए पटवारी पकड़ा

Written by:Amit Sengar
Published:
रीवा लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए पटवारी पकड़ा

रीवा, डेस्क रिपोर्ट। जिले में लोकायुक्त पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी पकड़ लिया हैं लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि हुजूर तहसील के पटवारी हल्का दुआरी में पदस्थ पटवारी को 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया हैं साथ ही लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़े…Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस पर होगा अब तक का सबसे शानदार फ्लाईपास्ट, 5 राफेल और 75 लड़ाकू विमान होंगे आसमान में

लोकायुक्त एसपी ने बताया कि सोमवार(17 जनवरी) सुबह 11 बजे इन्द्र कुमार द्विवेदी पटवारी हल्का दुआरी तहसील हुजूर जिला रीवा को 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ शिकायतकर्ता अमित द्विवेदी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम दादर टोला बजरहा जिला रीवा ने कुछ दिन पहले ​एसपी कार्यालय में ​आवेदन ​दिया था। कि हल्का दुआरी का पटवारी भू-खण्ड का नामान्तरण के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। और पटवारी ने काम करने के लिए 500 रुपए पहले ही ले लिए है। तब सत्यापन उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर सोमवार को ट्रैपिंग के लिए डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार के मार्गदर्शन में निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व वाली 10 सदस्यीय टीम भेजी गई।

यह भी पढ़े…जादू टोने के शक ने ली दंपति की जान

बता दें कि शिकायतकर्ता ने आरोपी पटवारी को कॉल करके पूछा कि पैसे कहा लेकर आने हैं तब आरोपी पटवारी ने पीड़ित को कहा कि बजरंग नगर (बरा) स्थित होंडा शोरूम के सामने पैसे लेकर आ जाओ में वहीं मिलूंगा, पीड़ित पैसे लेकर पहुंच गया साथ ही लोकायुक्त की टीम वहां मौजूद थी जैसे ही पीड़ित ने आरोपी पटवारी को पैसे दिए वैसे ही रंगेहाथ लोकायुक्त टीम ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके खिलाफ तुरंत ही कार्रवाई की।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews