Hindi News

Sagar Accident : स्कूटी को तेज रफ़्तार कार ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 3 गंभीर घायल

Written by:Harpreet Kaur
Published:
Last Updated:
Sagar Accident : स्कूटी को तेज रफ़्तार कार ने मारी टक्कर, 1 की मौत, 3 गंभीर घायल

सागर, डेस्क रिपोर्ट। सागर (Sagar) में एक दर्दनाक सड़क हादसा (road accident) हो गया जिसमें मौके पर ही एक स्कूटी (Scooty) सवार महिला की मौत हो गई वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद कार (Car) चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें…नगर पालिका की मनमानी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में सामने आई ये बातें

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को नेशनल हाईवे 26 पर साईंखेड़ा के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार एक दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें रिछावर से अपने घर लौट रहे कृष्ण कुमार दुबे और उनके दो बच्चे मानसी और बिट्टी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनकी पत्नी बीनू दुबे की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि घायल परिवार गोपालगंज का रहने वाला है। जिसमें कृष्ण कुमार दुबे अपनी पत्नी मीनू को उसके मायके से लेकर घर वापस लौट रहा था। इसी बीच नेशनल हाईवे से गुजरते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसमें 35 वर्षीय दुबे की मौत हो गई। वहीं कृष्ण दुबे और उनके बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जुने अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने महिला के शव का मर्ग कायम कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

विधायक भी पहुंचे मौके पर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार हुई कार का उन्हें एक पार्ट भी मिला है। यह कार सुरखी की तरफ से आ रही थी। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया। जिसके बाद सूचना मिलने पर नरयावली विधायक मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया। वहीं लोगों ने विधायक से अंडर ब्रिज निर्माण और सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए मांग की है।

यह भी पढ़ें…बागी हुए भाजपा विधायक, बोले- ऐसा नहीं हुआ तो राजनीतिक भविष्य का करुंगा फैसला

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews