Shivpuri news: बेटी भाग गई तो पानी की टंकी पर चढ़कर पिता ने मचाया हंगामा! जाने पूरा मामला

Shivpuri news: बेटी भाग गई तो पानी की टंकी पर चढ़कर पिता ने मचाया हंगामा! जाने पूरा मामला

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। Shivpuri जिले के बैराड़ में एक युवती युवक के साथ भाग गई। इसके बाद युवती के पिता ने हंगामा मचाया युवती के पिता का कहना है कि बेटी अभी वयस्क नहीं हुई है। अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए बेटी का पिता बैराड़ तहसील प्रांगण में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ कर न्याय की गुहार लगाने लगा। शहर में हुए हंगामे की खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची, पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।

यहां भी देखें- Shivpuri News : सहरिया क्रांति की सार्थकता, सैकड़ों बंधुआ मजदूर को मिली मुक्ति

युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह कंडक्टर है, उसकी नाबालिग बेटी किसी युवक के साथ भाग गई और इस मामले की शिकायत उसने पुलिस थाना बैराड़ में की।

यहां भी देखें- Shivpuri News : शादियों का आनंद लेना है तो तुरंत लगवाइये वैक्सीन

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।युवक का आरोप है कि लड़की के बालिक होने में अभी 2 माह का समय है।

यहां भी देखें- Shivpuri news : जिले के खनियाधाना में डेंगू के प्रकोप ने ली एक और मासूम की जान

थाना प्रभारी बैराड़ सतीश चौहान उप निरीक्षक अरविंद चौहान ने युवक को 7 दिन में बेटी ढूंढ कर उसे सौंप देने का आश्वासन दिया है। शहर में हुए इस घटनाक्रम पर अब हर कोई चुटकी ले रहा है। जब यह घटनाक्रम हो रहा था, तब प्रांगण में बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसे तितर-बितर करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
Shivpuri news: बेटी भाग गई तो पानी की टंकी पर चढ़कर पिता ने मचाया हंगामा! जाने पूरा मामला