Accident: मातम में बदली खुशियां, शादी में शामिल होने जा रहे दो युवकों की भीषण हादसे में मौत

Indore

Scene of a car crash

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। जिले के सिरसौद में पिछोर रोड पर पर गुरुवार की देर शाम दो बाइक आपस में टकराने से एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस भीषण हादसे में दो युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि इस भीषण हादसे में एक युवक अत्यंत गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके लिए करेरा सामुदायिक स्वस्थ्य अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी अनुसार हाथरस से दो युवक बाइक पे सवार होकर एक विवाह समारोह में शामिल होने शिवपुरी जिले के सिरसौद आ रहे थे। विवाह वाले घर से कुछ ही किलोमीटर दूर पर यह भीषण हादसे के शिकार हो गये। जिसमें एक की जान चली गई। बाइक क्रमांक एमपी33 T7818 से हाथरस निवासी विकास लोधी (22) पुत्र हरनाम लोधी निवासी हाथरस और जितेंद्र लोधी (16) पुत्र करन सिंह लोधी शादी में शामिल होने शिवपुरी सिरसौद आ रहे थे।

Read More: BJP MP की गाड़ी पर हमलावरों ने किया हमला, आई चोट, अस्पताल में भर्ती

देर शाम चंद किलोमीटर दूर वाले हाइवे पास दूसरी बाइक क्रमांक एमपी33 टी8922 से टकरा गए। हादसे में राजेश लोधी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि विकास लोधी गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपने दोस्त वीरेंद्र प्रजापति किसी की बाइक मांगकर लाया था। वहीं पहली बाइक के सवारों में मृतक विकास भतीजा और जितेंद्र लोधी भतीजा बताया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews