Hindi News

शिवपुरी : किसान की झोपड़ी में लगी आग, बाइक सहित अन्य कीमती सामान जलकर खाक

Written by:Harpreet Kaur
Published:

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। शिवपुरी (Shivpuri) के शाजापुर (Shajapur) के मजरा लखनपुर में एक किसान की झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आगे लग गई। जिसमें किसान की बाइक सहित करीब 2 लाख का सामान जल के खाक हो गया।

यह भी पढ़ें…शिवपुरी : गुंडे बदमाशों पर पुलिस सख्त, जिला बदर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम शाजापुर के मजरा लखनपुर में मंगलवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे अज्ञात कारणों के चलते एक झोपड़ी में आग लग गई, आग लगने की सूचना किसान ने दमकल की गाड़ियों को दी, लेकिन दमकल की गाड़ी 2 घंटे बाद पहुंची। घटनास्थल पर जब तक किसान की झोपड़ी में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। इस घटना में किसान क लगभग ₹2 लाख का नुकसान बताया जा रहा है । जानकारी के मुताबिक शाजापुर (Shajapur) के मजरा लखनपुर निवासी किसान राजकुमार पुत्र फैरन परिहार की झोपड़ी में रखी बाईक सहित अन्य कीमती सामान जलकर स्वाहा हो गया है। इस घटना में किसान का लगभग दो लाख रूपये का नुकसान हो गया है जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आगजनी की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews