केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर ने Shivpuri को दी स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात

नरेंद्र सिंह

शिवपुरी, मोनू प्रधान। विगत दिवस 18 जून को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (narendr singh tomar) एवं क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर के.पी यादव (doctor kp yadav) द्वारा जीवाजी विश्वविद्यालय (jiwaji university) ग्वालियर (gwalior) में एक कार्यक्रम के दौरान शिवपुरी (shivpuri) जिले को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई। इस अवसर पर सांसद डॉक्टर के.पी यादव ने कहा कि जब से कोरोना काल आया है मैंने सदा क्षेत्र के स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जो मुझसे बन सका प्रयास किया है। चाहे ऑक्सीजन प्लांट हो या ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हो या जरूरी मेडिसिन हो या फिर ऑक्सीजन सप्लाई की बात हो, मैंने सदैव केंद्र व प्रदेश से क्षेत्र के लिए मांग की है। कोरोना की भीषण त्रासदी में केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा क्षेत्र को सौगात प्रदान की गई। इसके लिए मैं उनका क्षेत्र वासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

यह भी पढ़ें… CBSE 12th Result : अगस्त-सितंबर में होगी वैकल्पिक परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट में दिया हलफनामा

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर के पी यादव द्वारा ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में शिवपुरी जिलाध्यक्ष राजू बाथम एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को 10ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, 5LO2, 10 कन्संट्रेटर, 35-D type सिलेंडर, 3500 नेसल कैनुला, 3500 नॉन rebreather मास्क, 200LPMऑक्सीजन प्लांट, कोलारस आदि चिकित्सीय उपकरण भेंट किए गए।

यह भी पढ़ें… चीफ जस्टिस बंगले के सामने वाले घर पर चोरों ने बोला धावा, ले उड़े लाखों के जेवरात

इस अवसर पर ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री भारत सिंह कुशवाह ,मंत्री प्रद्युम्न सिंह ग्वालियर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ग्वालियर चंबल के समस्त भाजपा जिलाध्यक्ष,कोलारस विधायक वीरेंद्र सिंह रघुवंशी,सांसद प्रतिनिधि तीर्थ नारायण शर्मा,धनपाल सिंह यादव आदि उपस्थित

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews