मोरवा में कलेक्टर व एसपी उतरे सड़कों पर, कोरोना नियमों का पालन नहीं करने वालों का काटा चालान

मोरवा में कलेक्टर व एसपी उतरे सड़कों पर, कोरोना नियमों का पालन नहीं करने वालों का काटा चालान

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। कोरोना संक्रमण (Corona infection) के दूसरे स्ट्रेन के कारण सिंगरौली (Singrauli) जिले में भी संक्रमित लोगों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। बढ़ते मामलों से चिंतित सिंगरौली जिला प्रशासन के आला अधिकारी अब स्वयं सड़कों पर उतर लोगों को समझाइश देने में जुटे हैं। जिसके चलते मोरवा में कलेक्टर व एसपी (SP) ने खुद सड़कों और गलियों में जाकर निरिक्षण किया। वही जो दुकानदार और व्यक्ति कोरोना गाइडलाईन का उंल्लंघन करते नज़र आये उन पर चालानी कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें….इंदौर में कोरोना से बिगड़े हालात, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की हुई कमी, सड़कों पर उतरे लोग, प्रशासन परेशान

बुधवार शाम जिला कलेक्टर (Collector) राजीव रंजन मीणा, सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह व मोरवा पुलिस के साथ नवानगर पुलिस, यातायात पुलिस ने मोरवा की सड़कों पर उतर कर लोगों व व्यापारियों को सामाजिक दूरी बनाए रखने एवं हमेशा मास्क पहनने के लिए जागरूक किया। मोरवा पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों में पैदल यात्रियों समेत वाहनों एवं बसों की जांच की, जहां मास्क न पहने हुए लापरवाह लोगों के 200 के चालान काटे। पूरे दलबल के साथ मोरवा भ्रमण पर निकले जिला अधिकारी समेत प्रशासन के आला अधिकारियों ने मोरवा के प्रतिष्ठानों का भी जायजा लिया, जहां व्यापारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कराया जा रहा था, उनके ऊपर 2000 हजार का जुर्माना किया।

अपने भ्रमण के दौरान जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने बताया कि जो कोई भी व्यक्ति शासन द्वारा जारी आदेशों का अवहेलना करेगा उनके ऊपर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के अन्य जगहों पर भी अस्थाई जेल बनाने की बात चल रही है। संक्रमण को रोकने के लिए हर तरह से जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को वैक्सीनेशन की व्यवस्था भी जगह जगह की गई है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से अपील भी की कि क्षेत्र के 45 वर्ष से ज्यादा के लोग शासन द्वारा व्यवास्ति जगहों पर जाकर टीकाकरण अवश्य कराएं। वहीं कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी के पालन के साथ सदैव मास्क पहने।

यह भी पढ़ें….होम आइसोलेशन को लेकर प्रदेश सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews