Mahakal Lok की खूबसूरती को बिगाड़ने में लगे लोग, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

Mahakal Lok की खूबसूरती को बिगाड़ने में लगे लोग, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। महाकालेश्वर मंदिर में बनाए गए महाकाल लोक (Mahakal Lok) के द्वार भक्तों के लिए खुल चुके हैं। लोकार्पण के एक ही दिन बाद इसे आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिया गया था। पहले दिन लगभग 15,000 से ज्यादा भक्त महाकाल लोक की खूबसूरती को निहारने के लिए पहुंचे। लेकिन यहां पर बनी प्रतिमा और खूबसूरत जगहों के साथ लापरवाही की कुछ तस्वीरें सामने आई है। कुछ लोग यहां दर्शन करने के दौरान प्रतिमाओं पर चढ़कर फोटो क्लिक करवाते और परिसर में थूकते दिखाई दिए। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने सीसीटीवी के जरिए लोगों पर नजर रखने को कहा है।

जब इस तरह की हरकत सामने आई तो पान मसाला और गुटखा को भी महाकाल लोक में प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह नियम ना सिर्फ यहां आने वाले श्रद्धालु बल्कि कर्मचारियों पर भी लागू है। 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोग का लोकार्पण किया था। अब इसे आम श्रद्धालुओं के लिए भी खोल दिया गया है। यहां पर लोग पेडस्टल पर खड़े होकर और पब्लिक प्लाजा की दीवारों पर सेल्फी लेते और आराम फरमाते दिखाई दिए हैं। कुछ लोग मूर्तियों की बाउंड्री वॉल पर बैठे हुए थे।

Must Read- Diwali 2022 : घर से भूलकर भी दिवाली की सफाई में ना निकाले ये चीजें, नाराज हो जाएगी मां लक्ष्मी

शिकायत सामने आने के बाद कलेक्टर ने महाकाल लोक कार्यालय में बैठक लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। यह कॉरिडोर लगभग 940 मीटर लंबा है और यहां पर जितने भी मूर्तियां लगाई गई हैं उनकी देखभाल करने के लिए अभी पर्याप्त मात्रा में मैन पावर मौजूद नहीं है। मंदिर समिति लगातार इसकी व्यवस्था में जुटी हुई है।

इस मामले को लेकर उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पान मसाला तंबाकू और धूम्रपान जैसी चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कोई भी मादक पदार्थ परिसर के अंदर उपयोग नहीं किया जा सकता है। चेकिंग के बाद ही श्रद्धालुओं को अंदर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लावा सीसीटीवी कैमरों की मदद से श्रद्धालुओं पर नजर रखी जाएगी। जो भी गंदगी करता यह नियम तोड़ता नजर आएगा उसे पीएस सिस्टम के माध्यम से रोका जाएगा। इसके बाद भी अगर लोग नहीं मानते हैं तो उचित कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews