Hindi News

27 पेज का सुसाइड नोट शरीर पर बांधकर प्रोपर्टी ब्रोकर ने लगाई फांसी

Written by:Harpreet Kaur
Published:
27 पेज का सुसाइड नोट शरीर पर बांधकर प्रोपर्टी ब्रोकर ने लगाई फांसी

विदिशा, डेस्क रिपोर्ट। गंजबासौदा के कालीपठार क्षेत्र विशंभरा कालोनी में रहने वाले एक प्रोपर्टी ब्रोकर ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली, प्रोपर्टी ब्रोकर का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो  नजारा हैरान करने वाला था, प्रोपर्टी ब्रोकर ने फांसी तो लगाई लेकिन उसके पहले 27 पन्नों का सुसाइड नोट अपने पैरों और पेट पर लपेटा। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 45 वर्षीय मोहन सिंह लोधी बासौदा शहर में प्लाट खरीदने बेचने का काम करते थे। शनिवार सुबह घर की तीसरी मंजिल के एक कमरे में उनका शव फंदे पर लटका मिला। उसके भतीजे लालसिंह लोधी ने बताया कि उनके चाचा रोज की तरह रात में भोजन करके सोने चले गए थे। सुबह जब उनके कमरे में जाकर देखा तो वे फांसी पर लटके हुए थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और सुसाइड नोट जब्त किया।

यह भी पढ़े.. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत् जिले के 32 , 605 किसानों के खाते में पहुंची 20 करोड़ 80 लाख की राशि

सुसाइड नोट में मृतक ने  उन लोगों के नाम लिखे हैं जो उन्हें परेशान करते थे। वे पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ दिनों से परेशान भी चल रहे थे। परिजनों की माने तो  सुसाइड नोट में कुछ लोगों के नाम भी लिखे हैं। जिसमें उन्होंने शुक्रवार को  कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की बात भी लिखी हुई है। इन लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर मोहन ने यह कदम उठाया है। इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल प्राथमिक पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि मृतक के प्लॉट पर भी किसी ने कब्जा कर लिया और इसी वजह से मोहन बेहद परेशान था, फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews