Hindi News

अप्रैल में होगा कर्मचारियों के बढ़े वेतन-पेंशन का भुगतान! 1400 करोड़ का कर्ज लेगी सरकार

Written by:Pooja Khodani
Published:
अप्रैल में होगा कर्मचारियों के बढ़े वेतन-पेंशन का भुगतान! 1400 करोड़ का कर्ज लेगी सरकार

शिमला, डेस्क रिपोर्ट।हिमाचल प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार (Himachal Pradesh Jai Ram Thakur Government ) मार्च में 1400 करोड़ रुपये का कर्ज लेने जा रही है, इसके लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव ने रिजर्व बैंक (reserve Bank) में आवेदन किया है और यह कर्ज की राशि 3 दिन बाद 22 मार्च सरकार के खाते में ट्रांसफर होगी। खास बात ये है कि इस राशि से ही कर्मचारियों को वेतन और पेंशनर्स को पेंशन का भुगतान किया जाएगा।नए वित्त वर्ष में कर्मचारियों और पेंशनरों के बढ़े हुए वेतन और पेंशन पर 1700 करोड़ मासिक और 13297 करोड़ रुपये सालाना खर्च होगा। इसमें पेंशन पर 7790 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़ेगा या नहीं? कब खाते में आएंगे 96000? जानिए ताजा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,हिमाचल सरकार मौजूदा वित्त वर्ष में 4000 करोड़ का कर्ज ले चुकी है। पिछले वर्ष सितंबर में सरकार ने 1000 करोड़, नवंबर में 2000 करोड़ व दिसंबर में 1000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जबकी 2022 साल के लिए 31 मार्च 2022 तक 5400 करोड़ लोन की लिमिट है,जिसमें से 4000 करोड़ का लोन लिया जा चुका है, हालांकि भारत सरकार से तय हुई लिमिट के अनुसार इस साल 9400 करोड लोन हिमाचल ले सकता था, लेकिन अब 31 मार्च से पहले खत्म हो रहे वित्त वर्ष में सिर्फ 1400 करोड़ लोन लेने का फैसला हुआ है।

यह भी पढ़े.. MP School: 5वीं-8वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, इस पैटर्न पर होगी परीक्षा, ये रहेंगे नियम

1400 करोड़ के कर्ज को लेकर वित्त विभाग ने ऑक्शन नोटिस जारी किया है और अगले सप्ताह यह पैसा राज्य के कोषागार में आ जाएगा। हालांकि लोन में ग्रीन शू ऑक्शन (1400 करोड से ऊपर भी कर्ज लेने की छूट) का विकल्प लिया गया है। माना जा रहा है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में हिमाचल सरकार 3000 करोड़ रुपये का फिर कर्ज ले सकती है। वर्तमान में प्रदेश पर 62 हजार करोड़ का कर्ज है और 1400 करोड़ रुपये को भी जोड़ दिया जाए तो यह 63400 करोड़ रुपये पहुंच जाएगा।इस राशि से कर्मचारियों (Himachal Pradesh Employees Pensioners) की सैलरी और पेंशनरों को पेंशन दी जाएगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews