Hindi News

कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी! 18 महीने के बकाया DA Arrear पर नया अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
कर्मचारियों को जल्द मिलेगी खुशखबरी! 18 महीने के बकाया DA Arrear पर नया अपडेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। नए साल से पहले 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों (Employees Salary Hike) के लिए अच्छी खबर है। केंद्र की मोदी सरकार 48 लाख कर्मचारी और 60 लाख पेंशनर्स को 25 दिसंबर 2021 क्रिसमस पर बड़ा तोहफा दे सकती है।संभावना जताई जा रही है कि 7th Pay Commission के तहत 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता और राहत (DA/DR Hike)  के बाद केंद्र सरकार 18 महीने के बकाया डीए एरियर पर जल्द फैसला ले सकती है।वही डीए एरियर की राशि वन टाइम सेटलमेंट (One Time Settlement) के तहत दी जा सकती है, इससे कर्मचारियों को 2 लाख तक का लाभ मिलेगा।हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े.. MP में फिर कोरोना विस्फोट, आज 21 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 170 पार, CM का बड़ा बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,31 प्रतिशत महंगाई भत्ता और महंगाई राहत के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees Pensioner) को 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक के बकाया डीए एरियर (18 Month DA Arrears) का इंतजार है। नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेंनिग और वित्त मंत्रालय के बीच बातचीत हुई और उन्होंने मांग की है कि डीए बहाल करते वक्त 18 महीने से पेंडिंग डीए एरियर का भी वन टाइम सेटलमेंट किया जाए। मामला पीएम मोदी के पास भी पहुंचने के बाद  संभावना है कि इस संबंध में 25 दिसंबर क्रिसमस से पहले कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ होने वाली बैठक में यह फैसला हो सकता है।

इधर, भारतीय पेंशनभोगी मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर अपील की है कि मामले में हस्तक्षेप कर  वित्त मंत्रालय को एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच बकाया डीए, डीआर के एरियर को जल्द जारी करने का निर्देश दें। अब पीएम मोदी एरियर को लेकर फैसला करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि दिसंबर तक इसका फैसला हो सकता है और कर्मचारियों के खाते में एक मोटी सैलरी आ सकती है।इसका लाभ 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा।वेतन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, देश में कुल 33 लाख केंद्रीय कर्मचारी हैं।

यहां देखें कैलकुलेशन

  • लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये के बीच बनता है।
  • लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपये से 2,15,900 रुपये) हो जाएगी सैलरी।
  • लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए DA एरियर का 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
  • कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे तीन महीने का डीए एरियर(4,320+3,240+4,320) = 11,880 रुपये मिलेगा।
  • कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर मिलेगा।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews