Hindi News

कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया DA Arrears पर ताजा अपडेट, 1 करोड़ को मिलेगा लाभ

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया DA Arrears पर ताजा अपडेट, 1 करोड़ को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees Pensioner) का 7th Pay Commission के तहत महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत कर दिया गया है, जो 1 जुलाई लागू रहेगा।इसके साथ ही कर्मचारियों को 4 महीने का महंगाई भत्ता (DA/DR Hike) एरियर भी जल्द मिलने वाला है, लेकिन 18 महीने से अटके महंगाई भत्ते के एरियर (18 Month DA Arrears) पर अबतक फैसला नहीं हो पाया है, जिसका करीब 1 करोड़ कर्मचारियों को इंतजार है।हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर 2021 में इस संबंध में बैठक हो सकती है और नए साल से पहले इस पर फैसला हो सकता है।इससे कर्मचारियों को 2 लाख तक का फायदा मिलेगा। हालांकि सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, CM ने 12% महंगाई भत्ता बढ़ाया, सैलरी में आएगा उछाल

दरअसल, हाल ही में 47 लाख 14 हजार केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख 62 हजार पेंशनर्स का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत को 28 फीसदी से बढ़ाकर 31 प्रतिशत किया गया है।यह 1 जुलाई से प्रभावशील रहेगा और इससे सरकार के खजाने पर  9488.74 करोड़ सालाना अतिरिक्त भार पड़ेगा। हालांकि DA/DR की ये बढ़ोतरी 1 जुलाई से दिसंबर 2021 तक के लिए लागू होगी।वही खबर है कि  4 महीने यानि जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर का बकाया एरियर भी नवंबर में रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन में शामिल किया जा सकता है, लेकिन अबतक 18 महीने 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक के बकाया डीए एरियर (DA Arrear news) पर फैसला होना बाकी है।

यह भी पढ़े.. MP Corona Update: 12 फिर कोरोना पॉजिटिव, 9 दिन में नए 84 केस, भोपाल ने बढ़ाई चिंता!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर में इस संबंध में कैबिनेट सचिव से बैठक हो सकती है, इसमें डीए एरियर के एकमुश्त भुगतान पर चर्चा होने की संभावना है। चुंकी भारतीय पेंशनभोगी मंच (BPM) ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA और DR बकाया जल्द से जल्द जारी करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप की भी मांग की है। वही नेशनल काउंसिल ऑफ JCM के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने मांग की है कि डीए बहाल होने पर 18 महीने के एरियर का भी वन टाइम सेटलमेंट किया जाए।  ऐसे में संभावना है कि पीएम मोदी क्रिसमस या नए साल से पहले इस पर फैसला ले सकते है। हालांकि सरकार की तरफ से अभी तक कोई अपडेट या बयान सामने नहीं आया है।

यहां देखें पूरा कैलकुलेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए बकाया 11,880 रुपये से 37,000 रुपये के बीच हो सकता है। वहीं, लेवल-13 के कर्मचारियों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये डीए एरियर के तौर पर दिया जाएगा। जिस कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, उसे तीन महीने का डीए एरियर(4,320+3,240+4,320) = 11,880 रुपये मिलेगा। जबकि जिस कर्मचारी का मूल वेतन 56,000 रुपये है उसे 3 महीने (13,656 + 10,242 + 13,656) = 37,554 रुपये का डीए एरियर मिलेगा।(यह उदाहरण के तौर पर दर्शाया गया है, इसमें बदलाव हो सकता

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews