Hindi News

कर्मचारियों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज! सैलरी में होगी 20,484 की बढोतरी, जानें अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कर्मचारियों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज! सैलरी में होगी 20,484 की बढोतरी, जानें अपडेट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों ( Central Government employees Pensioners) को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। केंद्र की मोदी सरकार कर्मचारियों का एक बार फिर महंगाई भत्ता (DA Hike) जल्द बढ़ा सकती है, जिसके बाद महंगाई भत्ता बढ़कर 34 प्रतिशत हो जाएगा। इससे सैलरी में 20 हजार तक फायदा मिलेगा और 1 करोड़ कर्मचारी लाभन्वित होंगे। वही फिटमैंट फैक्टर और हाउस रेंट अलाउंस में भी बढ़ोतरी होती है तो सैलरी में एक बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. कमलनाथ की चेतावनी- 2 महीने में कराए मप्र पंचायत चुनाव, वरना करेंगे आंदोलन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  केन्द्र की मोदी सरकार (Modi Government) जनवरी 2022 में  केन्द्रीय कर्मचारियों का 2 से 3 प्रतिशत तक महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है।  AICPI सितंबर 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ता 32.81 फीसदी है और नवंबर के जारी आंकड़ों के अनुसार, AICPI इंडेक्स 125.7 पर पहुंच गया है, ऐसे में 2 या फिर 3 फीसदी बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में करीब 20 हजार तक का इजाफा होगा। इससे करीब 1 करोड़ यानि 68 लाख कर्मचारी और 48 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP News: 51 हजार जीतने का सुनहरा मौका, 31 जनवरी तक करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर 2 फीसदी बढ़ा तो डीए 33% और 3 फीसदी बढ़ा तो 34% डीए (Dearness Allowance) हो सकता है, ​हालांकि दिसंबर के आंकड़े आना अभी बाकी है, जो जनवरी 2022 लास्ट में जारी किए जाएंगे। माना जा रहा है कि अगर दिसंबर 2021 तक CPI(IW) का आंकड़ा 125 तक रहता है तो DA 3% वृद्धि निश्चित है और इसका भुगतान जनवरी 2022 में किया जा सकता है। जुलाई 2021 में डीए 353 31.81%, सितंबर 2021 में 355 32.81%, नवंबर 2021 में 362.016 और दिसंबर 2021 के आंकडे आना बाकी है।

ऐसे समझें पूरा कैलकुलेशन

  • महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि के बाद कुल DA 34% हो जाएगा। 18,000 रुपये के मूल वेतन पर कुल वार्षिक महंगाई भत्ता 73,440 रुपये होगा, लेकिन अंतर की बात करें तो सैलरी में सालाना 6,480 रुपये की बढ़ोतरी होगी। केंद्रीय कर्मचारियों के लेवल-1 की सैलरी रेंज न्यूनतम 18,000 रुपए से लेकर अधिकतम 56,900 रुपए तक है। अगर जनवरी में 3 फीसदी महंगाई भत्ता (3% DA Hike) बढ़ता है तो कुल DA 34 फीसदी होगा।
  • अगर केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% या 3% बढ़ता है तो 31 प्रतिशत से बढ़कर 33% या 34% होगा। अगर डीए 33% हो जाता है और बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो कर्मचारियों को डीए 5940 रुपए का इजाफा होगा और TA-HRA जोड़ने पर सैलरी 31,136 रुपए हो जाएगी।
  • अगर डीए 34 प्रतिशत होता है तो 18,000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता सालाना 6,480 रुपए और 56000 सैलरी वाले का सालाना महंगाई भत्ता 20,484 रुपए हो जाएगा।इससे करीब 1 करोड़ यानि 68 लाख कर्मचारी और 48 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।फाइनल सैलरी का कैलकुलेशन HRA, TA समेत अन्य भत्तों को जोड़कर निकाला जाएगा।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews