Hindi News

कर्मचारियों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज! 21000 तक बढ़ेगी सैलरी, जानें कितना बढ़ेगा DA?

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government employees Pensioners) के लिए बड़ी खुशखबरी है।आज 31 जनवरी 2022 को केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हो सकती है। आज सोमवार को AICPI इंडेक्स के दिसंबर के आंकड़े जारी किए जाएंगे, इन आंकड़ों से साफ हो जाएगा कि जनवरी 2022 में कर्मचारियों का DA कितना बढ़ेगा। संभावना जताई जा रही है कि इस बार महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 31% से बढ़कर 34% हो जाएगा।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, युवाओं को मिलेगा रोजगार, नई योजनाएं भी बनेंगी!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AICPI सितंबर 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार महंगाई भत्ता 32.81% और नवंबर के आंकड़ों के बाद AICPI इंडेक्स 125.7 पर पहुंच गया है, वही दिसंबर के आंकड़े आज 31 जनवरी 2022 में जारी किए जाएंगे,  ऐसे में 2 या फिर 3 फीसदी डीए का बढ़ना तय  माना जा रहा है।अगर दिसंबर 2021 तक CPI(IW) का आंकड़ा 125 तक रहता है तो DA 3% वृद्धि निश्चित है और इसका भुगतान फरवरी 2022 में किया जा सकता है। वहीं जून 2021 में AICPI आंकड़ों के अनुसार DA 31 प्रतिशत तक बढ़ाया जा चुका है, और दिसंबर 2021 में महंगाई दर के आंकड़े के आधार पर कर्मचारियों के DA में 3 फीसदी का इजाफा तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़े… Bank Holidays 2022: फरवरी में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केन्द्रीय कर्मचारियों का 3 फीसदी डीए बढ़ने पर सैलरी में 20000 रुपये तक का इजाफा होगा।अगर केन्द्रीय कर्मचारियों का DA 2% या 3% बढ़ता है तो 31 प्रतिशत से बढ़कर 33% या 34% होगा। अगर DA 33% हो जाता है और बेसिक सैलरी 18,000 रुपए है, तो कर्मचारियों को डीए 5940 रुपए का इजाफा होगा और TA-HRA जोड़ने पर सैलरी 31,136 रुपए हो जाएगी।अगर DA 34 प्रतिशत होता है तो 18,000 रुपए बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों का DA सालाना 6,480 रुपए और 56000 सैलरी वाले का सालाना 20,484 रुपए हो जाएगा। वहीं अधिकतम बेसिक सैलरी में पूरे 1707 रुपये की बढ़ोतरी होगी। डीए बढ़ने से देश के 48 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 60 लाख पेंशनर्स लाभन्वित होंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews