शादी के मंडप में दूल्हे पर एसिड अटैक, दुल्हन के प्रेमी ने उठाया खतरनाक कदम

Acid-attack-on-victim-after-rape-in-Bhopal

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बिहार के लखीसराय में शादी के मंडप में दूल्हे पर एसिड अटैक की घटना सामने आई है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। कथित रूप के दुल्हन के प्रेमी ने गुस्से में आकर दूल्हे पर एसिड फेंक दिया। मामले के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों ने मिलकर आरोपी की जमकर धुनाई कर दी।

सात फेरों से पहले दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत, साली से हुई दूल्हे की शादी

घटना लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के ककरौनी गांव की है। यहां शेखपुरा के भदौंस गांव से बारात आई थी। लड़की वालों ने बारातियों का स्वागत किया और दूल्हे को मंडप में बैठाया गया। लेकिन तभी गांव के बुद्धन बिंद का बेटा मिथुन कुमार हाथ में तेजाब की बोतल लिये आया और दूल्हे पर उड़ेल दी। इस हमले में दूल्हे नवीन कुमार का चेहरा और पीठ झुलस गई और मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन फानन में दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया। इस बीच मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर की जमकर पिटाई कर दी। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका दुल्हन के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसके घरवाले उसकी जबरन शादी कर रहे थे। इसीलिए सबको सबक सिखाने के लिए उसने ये कदम उठाया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews