Hindi News

हजारों पेंशनरों को बड़ी राहत, अब 31 जुलाई तक मिलेगा लाभ, जल्द खाते में आएगी 3 महीने की पेंशन

Written by:Pooja Khodani
Published:
हजारों पेंशनरों को बड़ी राहत, अब 31 जुलाई तक मिलेगा लाभ, जल्द खाते में आएगी 3 महीने की पेंशन

वाराणसी, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के 90 हजार पेंशनरों (बुजुर्गों-विधवाओं और दिव्यांग) के लिए राहत भरी खबर है।यूपी शासन ने पोर्टल से आधार लिंक करवाने की तारीख आगे बढ़ा दिया है। अब पेंशनर्स 31 जुलाई तक पोर्टल से आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लिंक करवा सकते है, पहले यह तिथि 30 जून थी।हालांकि जिन पेंशनरों ने अभी तक ये जानकारी अपडेट नहीं की है, उन्हें जुलाई में 3 महीने की पेंशन लाभ नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़े.. हजारों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा पदोन्नति का लाभ, DoPT ने जारी किए आदेश

यूपी शासन ने वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांगजन पेंशन लाभार्थियों को एकीकृत सामाजिक पेंशन पोर्टल (sspy-up.gov.in ) से अपना आधार कार्ड व मोबाइल नंबर लिंक करना अनिवार्य किया है। इसकी लास्ट डेट 30 जून रखी गई थी, लेकिन बावजूद इसके अबतक 50% से भी कम पेंशनरों ने यह जानकारी अपडेट की है,ऐसे में अब जुलाई में जारी होने वाली 3 महीने पेंशन अभी नहीं मिलेगी, लेकिन जब पोर्टल से आधार व मोबाइल नंबर लिंक हो जाएगा वैसे ही पेंशन जारी कर दी जाएगी। वही जून तक जिन लोगों ने प्रक्रिया पूरी करा ली है उन्हें पेंशन जारी की दी जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP News: लापरवाही पर बड़ा एक्शन, पंचायत सचिव समेत 5 निलंबित, 15 की सेवा समाप्त

पेंशनर्स अब 31 जुलाई तक इसे लिंक करवा सकते है। समाज कल्याण निदेशक ने विभागीय अफसरों के साथ बैठक में इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। वही अधिकारियों को यह भी कहा कि अभियान के तहत इस कार्य को पूरा कराया जाए। कार्यालय में अलग से काउंटर स्थापित किया गया है। किसी को परेशानी हो तो कार्यालय दिवस के दिन आकर इस कार्य को पूरा करा सकता है।पंचायत स्तर पर तैनात अधिकारियों को इस कार्य से जोड़ा जाए। पोर्टल से आधार हर हाल में लिंक कराएं, जब तक यह कार्य पूरा नहीं होगा पेंशन नहीं जारी की जा सकेगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews