Hindi News

कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत, 548 करोड़ जारी, खाते में आएगी इतनी सैलरी और पेंशन

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत, 548 करोड़ जारी, खाते में आएगी इतनी सैलरी और पेंशन

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।देश की राजधानी दिल्ली के कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली नगर निगम ने कर्मचारियों और पेंशनरों की एक महीने का सैलरी और पेंशन राशि जारी कर दी है। इसके लिए निगम ने 580 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। निगम प्रशासन का कहना है कि पहली बार सभी वर्ग के कर्मचारियों एवं पेंशनरों का भुगतान एक साथ हो रहा है।

यह भी पढे.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगा बड़ा तोहफा! वेतन में होगा 35000 का इजाफा, जानें नए भत्ते पर ताजा अपडेट

दरअसल, हाल ही में दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम, 2022 के माध्यम से पूर्ववर्ती तीन नगर निकायों – उत्तरी दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम को मिलाकर एक दिल्ली नगर निगम कर दिया गया है।पूर्वकालिक तीनों निगमों के एकीकरण के पश्चात पहली बार सभी श्रेणी के अधिकारियों व कर्मचारियों का एक माह का वेतन एवं सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन के लिए राशि जारी कर दी गई है।

यह भी पढे.. सीएम शिवराज बड़ा ऐलान- MP में बनेगा ये आयोग, स्कूली छात्रों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

दिल्ली नगर निगम ने एक माह के वेतन की मद में 404 करोड़ रूपए एवं पेंशन की मद में 143.88 करोड़ रुपए जारी किए हैं। निगम द्वारा कुल 547.88 करोड़ रूपए जारी किए गए हैं, जिसमे से लगभग 300 करोड़ रूपए दिल्ली सरकार द्वारा दिए गए तथा बाकि 247.88 करोड़ रूपए का भुगतान निगम ने अपने आंतरिक राजस्व से किया है। हालांकि निगम के पूर्वकालीन उत्तरी व पूर्वी निगम के शिक्षकों का कहना है कि अभी भी उनका 1 व 4 महीने का वेतन बकाया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews