Hindi News

पेंशनरों की पेंशन पर बड़ी अपडेट, जल्द मिलेगा 6 लाख से ज्यादा को लाभ! खाते में आएगी इतनी राशि 

Written by:Pooja Khodani
Published:
पेंशनरों की पेंशन पर बड़ी अपडेट, जल्द मिलेगा 6 लाख से ज्यादा को लाभ! खाते में आएगी इतनी राशि 

देहरादून, डेस्क रिपोर्ट। उत्तराखंड के लाखों पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) जल्द बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। खबर है कि उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) अब हर महीने सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की तैयारी में है, समाज कल्याण विभाग ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है।संभावना जताई जा रही है मई से पहले इसका ऐलान हो सकता है। इसका लाभ प्रदेश के साढ़े छह लाख बुजुर्गों और विधवाओं को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब बढ़ेगी सैलरी?

दरअसल, हाल ही में उत्तराखंड की पुष्‍कर सिंह धामी सरकार ने वृद्धावस्‍था पेंशन की राशि बढ़ाई है और अब जल्द बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को हर महीने सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की तैयारी में है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तराखंड चुनाव जीत के बाद सरकार की अब  सामाजिक सुरक्षा पेंशन हर महीने देने की योजना है। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता है।इस फैसले से प्रदेश के लगभग साढ़े छह लाख लाभार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े.. जल्द बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, 48 घंटे बाद सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, छाएंगे बादल

बता दे कि वर्तमान में उत्तराखंड समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाती है। प्रदेश में लगभग साढ़े चार लाख बुजुर्गों को प्रति माह 1400 रुपये और 1.70 लाख विधवाओं को 1200 रुपये पेंशन दी जाती है, लेकिन इसका भुगतान हर तीन महीने में किया जाता है।इसी कड़ी में सरकार अब इसे हर महीने देने की तैयारी में है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews