Hindi News

पूर्व मंत्री का हार्ट अटैक से निधन, नही होगा अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम ने रद्द की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
पूर्व मंत्री का हार्ट अटैक से निधन, नही होगा अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम ने रद्द की प्रेस कॉन्फ्रेंस

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक सदस्य भगवती सिंह (Bhagwati Singh)  का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वे 89 वर्ष के थे और खास बात ये है कि उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जायेगा क्योंकि उन्होंने अपना शरीर किंग जार्ज मेडिकज कॉलेज (King George Medical College) को दान करने का फैसला किया था।पूर्व मंत्री के निधन की खबर लगते ही पूरे यूपी में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े.. weather Alert : MP के इन जिलों में 6-7 अप्रैल को चल सकती है लू, यहां बारिश के आसार

मिली जानकारी के अनुसार, आज रविवार सुबह UP की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और  पूर्व मंत्री भगवती सिंह का निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, वे शनिवार को बक्शी का तालाब स्थित डिग्री कॉलेज में रात्रि निवास कर रहे थे, वहीं आज उनका हार्ट अटैक (Heart Attack) से निधन हो गया। भगवती सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बहुत पहले ही किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी को अपनी देह दान कर दी थी।

यह भी पढ़े.. Sex Racket : बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक हालत में मिले 16 युवक-युवतियां

उधर, उनके निधन की सूचना मिलते ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया हैं। अखिलेश ने अपने ट्वीट नें लिखा, समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य , पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री भगवती सिंह जी का लखनऊ में निधन, अत्यंत दुखद! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे। भावभीनी श्रद्धांजलि!

 

 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews