Hindi News

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, दुर्गा पूजा से पहले मिलेगा बोनस का लाभ, खाते में आएंगे 18000

Written by:Pooja Khodani
Published:

बोकारो, डेस्क रिपोर्ट।लाखों रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दुर्गा पूजा से पहले एक बार फिर कर्मचारियों को बोनस मिलने वाला है। माना जा रहा है कि पिछले साल के तर्ज पर इस बार भी 78 दिनों के बोनस के तौर 17951 रुपये खाते में आ सकते है। इधर, रेलवे कर्मचारियों  ने पिछले वर्ष की तुलना मे अधिक बोनस देने की मांग की है, कर्मचारियों सातवें वेतन आयोग के तहत बोनस मांगा है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों-अधिकारियों को लेकर नई अपडेट, ग्रेड पे 3600 करने की मांग पर अड़े, जानें क्या है नई तैयारी

दरअसल, दुर्गापूजा से पहले रेलवे कर्मचारियों को बोनस दिया जाना है, जिसको लेकर चर्चाएं जोरों पर है।पिछली बार 17000 से ज्यादा का बोनस कर्मचारियों को दिया गया था, लेकिन इस बार कर्मचारी इसे बढ़ाने की मांग कर रहे है। कर्मचारियों का कहना है कि रेलवे कर्मचारियों ने सामान्य दिनों के साथ-साथ कठिन दिनों में भी पूरी मेहनत और लगन से काम किया है,ऐसे में रेलवे प्रबंधन की ओर से भी अच्छे बोनस का इंतजार है।

इसमें बोकारो के कर्मचारियों को भी बोनस मिलना है। पिछले वर्ष बोकारो के करीब 3.5 हजार रेलवे कर्मचारियों के बीच 17951 रु बोनस के रूप में मिला था। भारतीय रेलवे मजूदर संघ का कहना है कि सातवें वेतनमान के अनुसार ही रेलवे कर्मचारियों को बोनस मिलना चाहिए। इसके लिए यूनियन की ओर से प्रबंधन से मांग रखी गई है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों को फिर मिल सकती है गुड न्यूज, सैलरी में आएगा 96 हजार तक उछाल, 8वें वेतन आयोग पर अपडेट

वहीं साउथ इस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के शाखा सचिव का कहना है कि 14-15 सितंबर को रेलकर्मियों के खाते में बोनस राशि आने की संभावना है। बीते वर्ष रेलकर्मियों को 78 दिनों की सीलिंग पर करीब 18 हजार रुपए बोनस मिला था। इस बार भी लगभग इतनी ही राशि कर्मचारियों के बीच मिलने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews