आखिर क्यों कि पाकिस्तान सरकार ने सिद्धू की तारीफ!, किस बात के लिए दिया श्रेय!

आखिर क्यों कि पाकिस्तान सरकार ने सिद्धू की तारीफ!, किस बात के लिए दिया श्रेय!

देश, डेस्क रिपोर्ट। सिखों के पाकिस्तान और भारत में स्थित दो प्रमुख तीर्थ स्थलों को जोड़ने वाले करतारपुर कॉरिडोर के खुलने पर पाकिस्तान सरकार ने नवजोत सिंह सिद्धू की तारीफ की है और कॉरिडोर खुलने का श्रेय सिद्धू को दिया है।

सिखों के संस्थापक गुरु नानक देव के अंतिम विश्राम स्थल पाकिस्तान के गुरुद्वारा दरबार साहिब और गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक मंदिर को जोड़ने वाले करतारपुर कॉरिडोर को एक बार फिर से खोलने की घोषणा मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि “17 नवंबर से करतारपुर साहब कॉरिडोर को फिर से खोलने का फैसला किया गया है जिससे बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों को फायदा होगा। यह फैसला आज श्री गुरु नानक देव जी और हमारे सिख समुदाय के प्रति मोदी सरकार की अपार श्रद्धा को दर्शाता है।”

18 महीने के बकाए DA एरियर्स पर दिसंबर में आएगा बड़ा फैसला! सैलरी में आएगा उछाल

कोरोना के प्रकोप के चलते मार्च 2020 में कॉरिडोर बंद कर दिया गया था। 4.7 किलोमीटर लंबा वीजा मुक्त गलियारा 2019 में शुरू हुआ था। वही करतारपुर कॉरिडोर डॉट कॉम नामक वेबसाइट के पेज पर लिखा गया है कि “यह विचार भारतीय दिग्गज क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ साझा किया गया था जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री इमरान खान और नवजोत सिंह सिद्धू ने 28 नवंबर 2018 को करतारपुर कॉरिडोर की ग्राउंड बेकिंग सेरिमनी में शिरकत की थी।” गुरुवार यानि 18 नवंबर को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके मंत्री करतारपुर गुरुद्वारे साहिब गुरुद्वारे का दौरा करने वाले जत्थे का हिस्सा बन रहे हैं। उनके साथ कुछ विधायक और नौकरशाह भी होंगे।

सेक्स में घट रही है इस देश के लोगों की दिलचस्पी, स्टडी से जानिए कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ऐसी गलती?

पाकिस्तान के साथ सिद्धू के रिश्तो को लेकर पहले ही कैप्टन अमरिंदर सिंह उन पर आरोप लगा चुके हैं। ऐसे मे पाक सरकार द्वारा सिद्धू की तारीफ उनकी की मुसीबतें और बढ़ायेगी, इससे इन्कार नहीं किया जा सकता।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews