UP Weather : रविवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, छाएंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें पूरे हफ्ते का हाल

mp weather

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने वाला है। 17 मार्च से नए सिस्टम के सक्रिय होने के चलते बादल छाने और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि 15 और 16 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी लेकिन अधिकतम तापमान मे विशेष परिवर्तन नहीं होगा.

17 से 20 मार्च तक ऐसा रहेगा यूपी के मौसम का हाल

  • यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार शनिवार को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम के शुष्क रहने के आसार है। किसी भी हिस्से में बारिश होने या बादल गरजने की संभावना नहीं है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 मार्च से प्रदेश में मौसम फिर बदलाव देखने को मिलेगा।रविवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। हालांकि इस अवधि में पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
  • 18 मार्च को भी पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगालेकिन पूर्वी यूपी के कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। 19 मार्च को पूर्वी यूपी में बारिश व गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है लेकिन पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 20 मार्च को भी प्रदेश के पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर बारिश तो कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।

22-23 मार्च से साफ होने लगेगा मौसम

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग की मानें तो 22 मार्च तक मौसम के पूरी तरह से साफ होगा, हालांकि 23 मार्च को कहीं कहीं फिर बारिश के आसार बन सकते है। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 33 डिसे व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वही अन्य जिलों में 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम और 32 से 34 के बीच अधिकतम तापमान रहने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews