मुंबई : विरार के कोविड अस्पताल में लगी आग, आईसीयू में 13 मरीजों की मौत

मुंबई : विरार के कोविड अस्पताल में लगी आग, आईसीयू में 13 मरीजों की मौत

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना के कहर के बीच मुंबई से एक दिल दहलाने वाले हादसे की खबर सामने आई है। विरार क्षेत्र में विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लग गई जिसमें आईसीयू में भर्ती 13 मरीजों की मौत की खबर है।

नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, लगातार छठवें दिन आंकड़ा हजार पार, 684 ने जीती जंग

जानकारी के मुताबिक विजय वल्लभ कोविड अस्पताल के आईसीयू वार्ड में 15 कोविड मरीज और पूरे अस्पताल में 90 मरीज भर्ती थे। सैकेंड फ्लोर पर बने आईसीयू में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। सुबह करीब 3 बजे ये हादसा हुआ। घटना के बाद ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती 21 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल स्टाफ के साथ मरीज के परिजनों में भी अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। घटना के जानकारी मिलने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अभी दो दिन पहले ही नासिक के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से बड़ा हादसा हुआ था और अब विरार के अस्पताल में आग की घटना हो गई। फिलहाल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकर ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews