Delhi में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता के लिए बर्थडे केक लेने निकले बेटे की चाकू गोदकर हत्या

Delhi में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता के लिए बर्थडे केक लेने निकले बेटे की चाकू गोदकर हत्या

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी दिल्ली (delhi) में सनसनीखेज वारदात (sensational incident) हुई है। मंगलवार को पिता के लिए बर्थडे केक लेने निकले 19 साल के युवक को चार लोगों ने बीच सड़क में चाकू से गोद डाला जिससे उसकी मौत हो गयी (stabbed to death)। पुलिस (police) ने बताया कि आरोपियों (accused) को पकड़ लिया गया है और पूछताछ के दौरान कुछ ऐसा उजागर हुआ है जो इस घटना से पूरा ताल्लुख रखता है।

यह भी पढ़ें… WHO ने दिया MP को सम्मान, सीएम शिवराज ने कही ये बात

मृतक की शिनाख्त कुणाल के रूप में हुई है। कुणाल मंगलवार को पिता के जन्मदिन पर उनके लिए केक लेने के लिए निकला था तभी साऊथ दिल्ली के अम्बेडकर नगर में चार लोगों ने उसे घेरा और उसपर हमला कर दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह उन चार आरोपियों ने चाकू से गोद-गोद कर कुणाल को मौत के घाट उतार दिया। जबकि कुणाल ने भागने का प्रयास भी किया था।

delhi murder

यह भी पढ़ें… कमलनाथ पर भड़के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, बोले – ‘नीयत में खोट-निगाह में वोट’ कांग्रेस की प्रवृत्ति

पुलिस ने बताया कि कुणाल को छाती, पीठ और पेट पर चाकू मारे गए थे। उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी गौरव और मृतक कुणाल एक ही लड़की को पसंद करते थे जिससे उन दोनों के बीच दुश्मनी थी। जिन चाकू से उन्होंने कुणाल की हत्या की, वो फ्लिपकार्ट से ऑर्डर की गई थीं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews