Hindi News

कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, जानें किन राशियों पर होने वाला है असर

Written by:Ayushi Jain
Last Updated:

धर्म, डेस्क रिपोर्ट। इस बार कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) 8 नवंबर के दिन है। इस दिन खग्रास चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। बताया जा रहा है कि ये ग्रहण उज्जैन में शाम 5.43 से 6.19 बजे रहेगा। इसकी कुल अवधि 36 मिनट है। हालांकि पूर्णिमा के दिन लगने वाला ग्रहण शुभ बताया जा रहा है लेकिन कुछ राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। दरअसल, ज्योतिषों द्वारा बताया गया है कि इस ग्रहण की जद में 6 राशियां रहने वाली है। अलग अलग राशियों पर अलग प्रभाव पड़ेगा।

Must Read : MP में मैच पर सट्टेबाजी, रंगे हाथों पकड़ाया बुकी, 26 हजार के साथ 5 मोबाइल जब्त

आपको बता दे, कार्तिक अमावस्या के 15 दिन बाद ही दूसरा ग्रहण पूर्णिमा के दिन लगने वाला है। ऐसे में कार्तिक मास की पूर्णिमा पर लगने वाला ग्रहण शुभ इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि ग्रहण के दौरान चंद्रमा के अंश बढ़ेंगे। इस दिन अगर अंश कला विकला की गणना से देखा जाए तो चंद्रमा भरणी नक्षत्र के तीसरे चरण और 22 अंश व 28 कला पर अवस्थित रहने वाले हैं। साथ ही राहु 18 अंश 51 कला भरणी नक्षत्र के दूसरे चरण में रहने वाले हैं। ऐसे में ये ग्रहण की श्रेणी में तो रहेगा लेकिन इसका बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

मेष राशि पर रहेगा प्रभाव – 

पूर्णिमा के दिन लगने वाले चंद्र ग्रहण का प्रभाव मेष राशि और भरणी नक्षत्र पर रहेगा। दरअसल, मेष मंगल का स्वामी है। साथ ही भरणी नक्षत्र का स्वामी शुक्र और बुध है। इस वजह से मेष राशि के लोगों को सावधानी बरतनी होगी। इतना ही नहीं इस दिन दक्षिण पूर्व दिशा के राष्ट्र और राज्यों के लोगों को भी सावधान रहना होगा।

ये 6 गृह रहेंगे ग्रहण की जद में – 

केंद्र योग, केंद्र संबंध और दृष्टि संबंध नवग्रहों में से छह ग्रह का रहेगा। ऐसे में चंद्र राहु का युति संबंध मेष राशि के साथ और तुला राशि पर सूर्य, केतु, शुक्र व बुध चार ग्रह रहने वाले हैं। इस वजह से समसप्तक दृष्टि संबंध बनेगा। खास बात ये है कि ग्रहण के वक्त मेष लग्न का प्रभाव रहेगा ऐसे में अलग-अलग प्रकार सामने आएंगे।

इन राशियों पर ऐसा रहेगा प्रभाव

मेष : इस राशि के लोगों के लिए अधिक सोचने से बचने वाला समय है। इसी राशि पर ग्रहण रहेगा।
वृषभ : इस राशि के लोगों के लिए आय में वृद्धि होगी तथा नए-नए स्रोत खुलेंगे।
मिथुन : इस राशि के लोगों के लिए शुरू हो चुके स्टार्टअप का लाभ मिलने लगेगा।
कर्क : इस राशि के लोगों के लिए विवादों को टालने का प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
सिंह : इस राशि के लोगों के लिए पुराने धन की प्राप्ति का समय है, प्रयास करने पर सफलता मिलेगी।
कन्या : इस राशि के लोगों के लिए ब्लाइंड इन्वेस्टमेंट करने से बचें, नुकसान की संभावना अधिक रहेगी।
तुला : इस राशि के लोगों के लिए निर्णय क्षमता विकसित करें, सोच समझकर आगे बढ़ें।
वृश्चिक : इस राशि के लोगों के लिए प्रापर्टी के विवाद से बचकर अपने कार्य को आगे बढ़ाएं।
धनु : इस राशि के लोगों के लिए आध्यात्मिक व धार्मिक उन्नाति के साथ आय के रास्ते खुलेंगे।
मकर : इस राशि के लोगों के लिए राजकीय पद मिलने की संभावना प्रयास तेज करें।
कुंभ : इस राशि के लोगों के लिए पारिवारिक संपत्ति मिलेगी, पुराने प्रयास सफल होंगे।
मीन : इस राशि के लोगों के लिए अनुभव के साथ योग्यता का लाभ अवश्य मिलेगा।

Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews