Madhya Pradesh : आज एक साथ होगी 2 खगोलीय घटना, दिखेगा साल का पहला सुपरमून

Madhya Pradesh : आज एक साथ होगी 2 खगोलीय घटना, दिखेगा साल का पहला सुपरमून

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज 14 मंगलवार वट पूर्णिमा का दिन खास होने वाला है।आज एक साथ दो खगोलिय घटना सुपरमून और जीरो शैडोे दिखाई देने वाली है। आज वटवृक्ष की विशालता की तरह आज वट पूर्णिमा का चंद्रमा भी विशाल दिखने जा रहा हैै। आज यह सुपरमून होगा। वही आज दिन में भी सूरज से सीधा सामना भी होगा ।

यह भी पढे.. MP: कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, केन्द्रीय मंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, ऐसे मिलेगा लाभ

नेशनल अवॉर्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने सुपरमून और जीरो शैडोे डे की एक ही दिन होने जा रही खगोलीय घटनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि मकर रेखा से कर्क रेखा की ओर गति करता दिखता सूर्य अपने अंतिम पड़ाव के 7 दिन पहले आज भोपाल के ठीक ऊपर पहुंचेगा। इस कारण आमतौर पर तिरछी पड़ने वाली किरणें भोपाल पर मध्यान्ह में ठीक सीधी पड़ रही है। प्लस +23.5 एवं माईनस -23.5 अक्षांश( Latitude) के बीच रहने वालों के लिये पूरे साल में दोे दिन ऐसे आते हैं जबकि सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है।

खगोलीय घटना के बारे में सारिका नेे बताया किइस समय किसी भी वस्तु की परछाई दिखना बंद हो जाती है। इसे जीरो शैडो डे कहते हैं । चन्द्रमा पृथ्वी की परिक्रमा अंडाकार पथ पर करते हुऐ 3,.61,885 किमी से कम दूरी पर रहता है तो उस समय पूर्णिमा का चन्द्रमा सुपरमून कहलाता है। पृथ्वी से 3 लाख 57 हजार 6 सौ 58 किमी की दूरी पर रहते हुये आज यह सुपरमून होगा। यह माइक्रोमून की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत ज्यादा चमकदार दिखेगा।

यह भी पढ़े.. MPPSC 2021: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इस परीक्षा केंद्र में परिवर्तन, जानें अपडेट्स

सारिका ने बताया कि पश्चिमी देशों में इसे स्ट्रोबेरी मून , रोज़मून और हनीमून भी कहा जाता है। इस साल का यह पहला सुपरमून होगा। पृथ्वी से चंद्रमा की यह निकटता शाम 5 बजकर 22 मिनिट पर होगी मून इलुजन की घटना के कारण चंद्रमा विशाल गोले के रूप में दिखेगा। भोपालवासियों के लिये दोपहर में सूरज ठीक सिर के ऊपर पर होगा। इस कारण बड़ी इमारत, टाॅवर और यहा तक की आपकी अपनी परछाई भी कुछ देर के लिए आपका साथ छोड़ देगी ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Madhya Pradesh : आज एक साथ होगी 2 खगोलीय घटना, दिखेगा साल का पहला सुपरमून