Hindi News

Happy Birthday Virat Kohli : ‘रन मशीन’ विराट कोहली का 33वां जन्मदिन आज, बेमिसाल है करियर

Written by:Lalita Ahirwar
Published:
Last Updated:
Happy Birthday Virat Kohli : ‘रन मशीन’ विराट कोहली का 33वां जन्मदिन आज, बेमिसाल है करियर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंडियन क्रिकेट टीम (Indian Cricket team) के कैप्टन विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी बीच आज कोहली ब्रिगेड टी20 वर्ल्ड कप 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ अहम मुकाबला खेलेगी। आज भारतीय टीम कोहली को बर्थडे पर जीत का तोहफा देना चाहेगी, तो वहीं फैंस को भी विराट से अच्छी पारी की उम्मीद है। हालांकि भारतीय टीम अब तक कोहली के नेतृत्वी में एक भी आईसीसी खिताब नहीं जीत सकी है और इसी कसक को दूर करने के लिए वो इस बार टी20 वर्ल्ड कप में पूरी कोशिश कर रहे है।

ये भी पढ़ें- T20 WC, India vs Scotland: स्कॉटलैंड को रौंदने के लिए तैयार इंडियन क्रिकेट टीम

आज टीम इंडिया के इस शानदार खिलाड़ी का जन्मदिन है। आज के ही दिन साल 1988 को विराट कोहली का जन्म दिल्ली में हुआ था। अपने 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में कोहली ने बतौर बल्लेबाज और कप्तानी के कई कीर्तिमान हासिल किए। यही वजह है कि कोहली का नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों और कप्तानों में गिना जाता है। साल 2014 में कोहली भारत के टेस्ट कप्तान बने और 2017 में महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद वह सीमित ओवरों के कप्तान बने।

विराट कोहली का करियर बेमिसाल रहा है। वो 23 साल के होने से पहले ही दो वर्ल्ड कप भी खेल चुके थे। उन्होंने साल 2008 में मलेशिया में अंडर-19 टीम की कप्तानी की जिसमें भारत चैंपियन बना। और साल 2011 में वो अपने आदर्श सचिन तेंडुलकर के साथ सीनियर वर्ल्ड कप खेल रहे थे।

तोड़ चुके हैं सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

विराट कोहली अपने आइडल सचिन तेंडुलकर का एक दमदार रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उन्होंने सचिन को पछाड़ते हुए सबसे तेज गति से वनडे में 10 हजार रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया था। कोहली ने जहां 213वें वनडे की 205वीं पारी में ये कारनामा किया वहीं सचिन ने 259 पारियों में 10 हजार रन बनाए थे। कोहली सबसे कम गेंदों का सामना करते हुए 10 हजार बनाने के मामले में भी टॉप पर हैं। उन्होंने 10813 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Lalita Ahirwar
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews