Hindi News

MP Vs MUM Ranji Trophy 2022 Final : मुंबई से सरफराज ने जड़ा शतक, तो मध्यप्रदेश भी गेंदबाजी में पीछे नहीं, जाने पूरे मैच का हाल

Published:
MP Vs MUM Ranji Trophy 2022 Final : मुंबई से सरफराज ने जड़ा शतक, तो मध्यप्रदेश भी गेंदबाजी में पीछे नहीं, जाने पूरे मैच का हाल

खेल, डेस्क रिपोर्ट। MP Vs MUM Ranji Trophy 2022 Final मुंबई और मध्यप्रदेश के बीच रणजी ट्राॅफी 2022 का फाइनल मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है जिसका आज दूसरा दिन है। बतादें कि मुंबई के कप्तान पृथ्वी शाॅ ने टाॅस जीत कर बैटिंग पहले चुनी थी। इस मैच के पहले दिन मुंबई ने पांच विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। बात करें बेस्ट खिलाड़ी की तो यशस्वी जायवाल ने धाकड़ बल्लेबाजी कर सबसे ज्यादा 78 रन बनाए थे। वहीं इसके दूसरी ओर पृथ्वी शाॅ ने 47 रनों की पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें- Mandi Bhav: 23 जून 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

दूसरे दिन का अपडेट
रणजी ट्राॅफी 2022 फाइनल का आज दूसरा दिन है। अब तक के ऑवर ऑल खेल में मध्यप्रदेश ने अपनी जोरदार बाॅलिंग से मुंबई को आगे बढ़ने से रोक कर रखा है। हालांकि मुंबई की ओर से भी धाकड़ बल्लेबाजी करने की कोशिश की जा रही है, जिसमें सरफराज खान ने शतक लगाया है।

यह भी पढ़ें- Hindustan Motors की Contessa जल्द होगी अपने नए अवतार में लांच, जानें फीचर्स और कीमत

मुंबई का अभी के अपडेट पर नजर डालें तो 122 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 351 रन बना लिए हैं। वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश की ओर से अनुभव अग्रवाल ने तीन, सारांश जैन और गौरव यादव ने 2-2 विकेट लेकर बढ़त हासिल की है। वहीं अब एक विकेट कुमार कार्तिकेय को मिला है। मुंबई की ओर से बल्लेबाजी की अगर बात करें तो सरफराज शतक जड़कर अभी रन बनाने में आगे बढ़ रहे हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !