युवराज सिंह ने किया वापसी का एलान , बोले- “पब्लिक डिमांड पर फिर लौट रहा हूँ”

युवराज सिंह ने किया वापसी का एलान , बोले- “पब्लिक डिमांड पर फिर लौट रहा हूँ”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  भारतीय टीम के पूर्व बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने वापसी का एलान (Yuvraj Singh Back On Pitch) कर एक बार फिर अपने फैंस को चौंका दिया है। युवराज ने अपने इंटाग्राम एकाउंट पर पोस्ट लिखकर वापसी का महीन भी घोषित किया है।  युवराज ने लिखा कि वे पब्लिक डिमांड पर वे फरवरी में फिर से पिच पर वापसी करेंगे।

10 जून 2019 को क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर अपने फैंस को चौंकाने और निराश करने वाले भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है। बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज युवराज सिंह ने पिच पर फिर वापसी की घोषणा की है। युवराज सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट के जरिये ये एलान किया है।

ये भी पढ़ें – यहाँ दो घंटे चला सकेंगे केवल ग्रीन पटाखे, नहीं चला सकेंगे लड़ी, प्रशासन सख्त

युवराज सिंह ने पोस्ट में – लिखा “भगवान आपकी किस्मत लिखता है , पब्लिक डिमांड पर उम्मीद है कि मैं फरवरी में फिर पिच पर वापसी करूँगा। इससे बेहतर फीलिंग कुछ नहीं हो सकती।  आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है।  ये हमारी टीम है इसे सपोर्ट करते रहिये , क्योंकि एक सच्चा फैन मुश्किल वक्त में टीम का साथ नहीं छोड़ता। जय हिन्द। ”

ये भी पढ़ें – धनतेरस आज: पांच दिवसीय दिवाली उत्सव शुरू, पीएम मोदी-सीएम शिवराज ने दी बधाई

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ युवराज सिंह ने 2017 में इंग्लैण्ड  के खिलाफ कटक में खेली गई अपनी धुआंधार पारी का वीडियो भी शेयर किया है। युवराज ने इस पारी में 127 गेंदों में 21 चौके 3 छक्कों की मदद से 150 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें – राज कुंद्रा अब नहीं हैं Instagram और Twitter पर, शिल्पा शेट्टी के पति ने डिलीट किया एकाउंट ?

गौरतलब है कि भारत को 2007 में T-20 विश्व कप और 2011 में 50 ओवरों के विश्व कप जितने में महत्वपूर्व भूमिका निभाने वाले प्लेयर ऑफ़ दि टूर्नामेंट रहे युवराज सिंह ने वापसी का एलान कर अपने फैंस को दिवाली गिफ्ट दिया है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवराज सिंह ने अपने निर्णय की जानकारी बीसीसीआई अध्यक्ष को पत्र लिखकर दे दी है।

ये भी पढ़ें – REET RESULT 2021: जारी हुआ REET के लेवल–1 और लेवल–2 का परिणाम, ऐसे देखें रिजल्ट।

माना जा रहा है कि युवराज सिंह ने अपनी वापसी का फैसला भारतीय टीम या IPL के लिए नहीं किया है बल्कि ये पंजाब क्रिकेट संघ पर लिया गया निर्णय है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब क्रिकेट संघ (Punjab Cricket Association) के सचिन पुनीत बाली ने 38 साल के युवराज सिंह से पंजाब क्रिकेट के फायदे के लिए संन्यास से वापसी की अपील की थी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews