Android यूजर्स अलर्ट! अपने मोबाइल से तुरंत डिलीट कर दें ये 13 ऐप्स, गूगल ने भी कर दिया इन्हें बैन, यहाँ जानें

Android यूजर्स अलर्ट! अपने मोबाइल से तुरंत डिलीट कर दें ये 13 ऐप्स, गूगल ने भी कर दिया इन्हें बैन, यहाँ जानें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। गूगल अक्सर सुरक्षा को लेकर सतर्क रहता है। गूगल प्ले स्टोर पर कोई भी App तभी आ पाता है जब अलग-अलग सिक्युरिटी प्रोसेस को पार करने में सक्षम होता है। कभी-कभी प्ले स्टोर पर भी कुछ ऐसे Apps मौजूद होते हैं, जो Android यूजर्स के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। ये ऐप्स यूजर्स का डेटा चुराते हैं और उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। McAfee कि एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ ऐसे ऐप्स हैं, जो यूजर्स के डिवाइस को एडवरटाइजमेंट से भर देता है। हालांकि गूगल प्ले स्टोर पर भी इन ऐप्स को बैन कर दिया गया है। लेकिन कई यूजर्स के स्मार्टफोन में ऐसे ऐप्स अभी मौजूद हो सकते हैं। इस लिस्ट में कुछ ऐप्स भी शामिल है जिसे 1 मिलियन से अधिक लोगों से इंस्टॉल किया है।

यह भी पढ़े… Motorola Edge 30 Neo मचाएगा मार्केट में धूम, फीचर्स का हुआ खुलासा, सिर्फ इतनी होगी कीमत, यहाँ जानें

ऐसे कुल 13 ऐप्स की पहचान की गई है। इस लिस्ट ज्यादातर ऐप्स क्लीनिंग ऐप्स हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन ऐप्स को इंस्टॉल करने के बाद ये मोबाइल के सिस्टम में गड़बड़ी करने लगते हैं। देखा गया है की ऐसे ऐप्स दूसरे ऐप्स के विंडोज़ को बंद करके एड्स भेजने लगते हैं। कई बार ये ऐप्स अपने नाम और आइकन भी बदल लेते हैं, जिससे इन्हें ट्रैक करना मुश्किल हो  जाता है। इतना ही नहीं ये ऐप्स कभी-कभी बेकार नोटिफिकेशन भेजने के साथ-साथ शॉर्टकट क्रीएट करके दूसरी साइट्स भी ऑपन कर देते हैं। यहाँ ऐसे 13 ऐप्स की लिस्ट दी गई है। यदि आपके स्मार्टफोन में भी ये ऐप्स मौजूद हैं तो उन्हें तुरंत डिलीट कर दें:-

  • जंक क्लीनर
  • सुपर क्लीन
  • ईजी क्लीनर
  • फिंगरटीप क्लीनर
  • फुल क्लीन
  • क्विक क्लीनर
  • कार्पेट क्लीन
  • कूल क्लीन
  • कीप क्लीन
  • Meteor क्लीन
  • स्ट्रॉंग क्लीन
  • पॉवर डॉक्टर
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews