KIA की ये कार आपके पास भी है? कंपनी ने वापस बुलाई, जानिए इसका कारण

KIA की ये कार आपके पास भी है? कंपनी ने वापस बुलाई, जानिए इसका कारण

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। कार निर्माता कंपनी किआ इंडिया (KIA India) ने मार्केट से अपनी एसयूवी (SUV) एक मॉडल किया करेंस (KIA Carens) की 44,174 यूनिट्स को वापस मंगाने का फैसला किया है।  कंपनी के बयान में कहा गया है कि कार में उपयोग किये गए सुरक्षा फीचर्स की एक बार फिर जांच का फैसला लिया गया है इसलिए इस मॉडल को वापस मंगाया है जिससे यदि कोई खामी होतो उसे सुधारा जा सके।

इसलिए मंगा रही वापस

पीटीआई की खबर के मुताबिक, यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि एयरबैग का संचालन करने वाले सॉफ्टवेयर में कोई खामी पाए जाने पर उसे सही किया जा सके। किआ इंडिया (KIA INDIA), करेंस मॉडल (KIA Carens) की 44,174 यूनिट्स को स्वैच्छिक रूप से ऑथोराइज्ड डीलरों के पास मंगाने (Kia recalls Carens in india) का अनुरोध गाड़ी मालिकों से कर रही है जिससे एयरबैग के कंट्रोल सॉफ्टवेयर में किसी गड़बड़ी को ठीक किया जा सके।

ये भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल ने LG के लिए किया ट्वीट – इतना तो मेरी पत्नी भी नहीं डांटती, पढ़ें पूरी खबर

इतनी थी शुरूआती कीमत

आपको बता दें कि किआ ने इस साल फरवरी में छह और सात सीटों वाले करेंस मॉडल (KIA Carens) को मार्केट में उतारा था,  लॉन्चिंग के समय इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये थी।  यह SUV (Kia Carens) पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें – बढ़त के साथ बंद हुआ Share Market, देखें कैसे ओपन हुआ था Sensex और Nifty

हाई सेक्योरिटी सेफ्टी फीचर्स वाली SUV

किआ करेंस(Kia Carens) हाई सेक्योरिटी सेफ्टी फीचर्स पैकेज वाली SUV है इसमें 10 हाई सेक्योरिटी सेफ्टी फीचर्स पैकेज है , इसके सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग लगे हैं, इसके अलावा व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम आदि इसमें मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें – वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या जाने वालों के अच्छी खबर, MP से प्रत्येक बुधवार जाएगी ट्रेन, IRCTC ने जारी किया शेड्यूल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews