ASUS ROG Phone 6 जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दी है तारीख कन्फर्म, इससे पहले जान ले ये बातें

ASUS ROG Phone 6 जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दी है तारीख कन्फर्म, इससे पहले जान ले ये बातें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। ASUS ROG Phone 6 को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। बहुत जल्द यह स्मार्टफोन लांच होने वाला है। 5 जुलाई 2022 को ग्लोबल मार्केट में स्मार्टफोन की एंट्री होने जा रही है, कंपनी ने तारीख भी कंफर्म कर दिया है। इस फोन के फीचर्स काफी ज्यादा आकर्षक है हैं। स्मार्टफोन से जुड़े कुछ बातें बहुत पहले ही लीक भी हो चुकी है।

यह भी पढ़े… MP में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, प्रदेश के इन शहरों में पेट्रोल की कीमत रु.110 से पार, जाने आज के रेट

कंपनी से फीचर, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी अब तक सामने नहीं रखी है। लेकिन यह स्मार्टफोन Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ लांच होने वाला है, जिसकी घोषणा कंपनी ने भी कर दी है। हालांकि अब तक इसके डिजाइन और खासियत कंपनी द्वारा छुपे हुए हैं। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 6.78 इंच OLED डिस्प्ले 165hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होगा।

यह भी पढ़े… आधुनिक फीचर्स से लैस Passion Xtec Bike लॉन्च, जानें इसमें क्या है खास

बैक में ट्रिपल रियर कैमरा 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ उपलब्ध होगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB रैम 1TB स्टोरेज के साथ उपलब्ध हो सकता है। बैटरी और चार्जिंग सुविधा यूजर्स को काफी ज्यादा पसंद भी आ सकती है, क्योंकि इसमें 6000mah की बैटरी 65W चार्जिंग के साथ उपलब्ध होगा। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन भारत में भी 5 जुलाई या फिर बहुत जल्द एंट्री लेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews