पूरी कर लें तैयारी, इस दिन से शुरू हो रही है भारत में Google Pixel 6a की बिक्री, यहाँ जानें तारीख और कीमत

पूरी कर लें तैयारी, इस दिन से शुरू हो रही है भारत में Google Pixel 6a की बिक्री, यहाँ जानें तारीख और कीमत

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। आखिरकार एक लंबा इंतजार खत्म हुआ। Google Pixel 6a भारत में एक धमाकेदार एंट्री ले चुका है और कई लोगों का इंतजार भी खत्म हुआ। गूगल का यह पिक्सल स्मार्टफोन कई महीनों से सुर्खियों में था और अब तक इससे जुड़ी कई जानकारी भी सामने आ चुकी थी। आज गूगल I/O ईवेंट में इस स्मार्टफोन को कर दिया गया है।स्मार्टफोन की डिजाइन और स्पेसिफिकेशन काफी खास है, इसका खुलासा बहुत पहले ही हो चुका है।

यह भी पढ़े… Google Pixel 6a जल्द लेगा भारत में एंट्री, लॉन्चिंग डेट का हुआ खुलासा, इतनी होगी स्मार्टफोन की कीमत

Google Pixel 6a गूगल इन हाउस टेन्सर SOC और टाइटन एम 2 सिक्युरिटी चिप के साथ भारत में एंट्री ले चुका है। इसके लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो चुका है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित है। यह स्मार्टफोन Nothing Phone 1 और OnePlus 10R को टक्कर देगा। इसकी बिक्री 28 जुलाई से फ्लिपकार्ट पर होगी, कई आंपर ऑफर भी मिलेंगे। 100 जीबी का क्लाउड स्टोरेज भी स्मार्टफोन में दिया गया है।

6 जीबी रैम और 12 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये है। इसके दो कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं, चॉक और चारकोल। यदि आप भी स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आज से ही प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। वहीं स्मार्टफोन के फीचर्स की बात 6.1 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा के साथ यह लॉन्च हुआ है। स्मार्टफोन में 4306mAh के साथ 18W की फास्ट चार्जिंग भी उपलब्ध होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews