Infinix Zero Ultra 5G इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा 200MP का कैमरा, किफायती होगी इसकी कीमत, यहाँ जानें

Infinix Zero Ultra 5G इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा 200MP का कैमरा, किफायती होगी इसकी कीमत, यहाँ जानें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द मार्केट में इंफीनिक्स के नए दमदार स्मार्टफोन की एंट्री होने वाली, इसकी चर्चा भी  काफी लंबे समय से हो रही है। अब कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन को कन्फर्म कर दिया है। इस प्रीमियम सार्टफोन का नाम Infinix Zero Ultra 5G है। इसकी लॉन्च की तारीख भी घोषित हो चुकी है। 5 अक्टूबर 2022 को एक ईवेंट में कंपनी Infinix Zero Ultra 5G से पर्दा हटाने वाली है। अब तक कंपनी स्मार्टफोन के फीचर से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन इसके फीचर्स लीक हो चुके हैं। Infinix Zero Ultra 5G मार्केट में 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ एंट्री ले सकता है।

कहा जा रहा है यह स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ मिलने वाला अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। हालांकि इसकी कीमत को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ग्लोबल मार्केट में इसकी लॉन्चिंग 5 अक्टूबर को होगी। वहीं भारत में यह स्मार्टफोन दिवाली तक आ सकता हैं। स्मार्टफोन की डिजाइन लीक हो चुकी है। स्मार्टफोन की स्क्रीन Curved है। साथ ही इसमें होल-ऑनच डिस्प्ले है और टॉप सेंटर पर एक कट आउट है। रिपोर्ट्स की मानें तो Infinix Zero Ultra 5G के दो कलर वेरिएन्ट लॉन्च होंगे, जिसमें ब्लैक और व्हाइट मॉडल शामिल हैं।

यह भी पढ़े…Apple ने किया ऐलान, भारत में होगा iPhone 14 का निर्माण, दुनिया में छाएगा “मेड इन इंडिया आईफोन 14”

स्मार्टफोन में डुअल टोन डिजाइन और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। कहा जा रहा है की Infinix Zero Ultra 5G को मीडिया टेक डायमेनसीटी 920 SoC से लैस किया गया है। इसके दो स्टोरेज वेरिएन्ट होंगे। 8 जीबी/128 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज मिल सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित होगा।

बैक में 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं फ्रंट में 32 मवगपिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो Infinix Zero Ultra 5G में 5,000mAh की बैटरी के साथ 180W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews