चुपके से लॉन्च हुआ Poco का सस्ता स्मार्टफोन, मिलेंगे आकर्षक फीचर्स, बेहद कम है कीमत, यहाँ जानें डिटेल्स

चुपके से लॉन्च हुआ Poco का सस्ता स्मार्टफोन, मिलेंगे आकर्षक फीचर्स, बेहद कम है कीमत, यहाँ जानें डिटेल्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। ग्लोबल मार्केट में Poco M4 5G की एंट्री हो चुकी है। स्मार्टफोन की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है और आखिरकार इसकी लॉन्चिंग बताए गए समय पर हो चुकी है। बता दें की यह कंपनी का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन है। हालांकि इसके ज्यादातर फीचर्स Redmi Note 11E की तरह है, लेकिन कई नए और अपग्रेडेड फीचर्स भी दिखेंगे। Poco M4 5G की प्लास्टिक बॉडी है और इसका लुक काफी आकर्षक है। इसके तीन कलर वेरिएन्ट मौजूद है: कूल ब्लू, Poco येलो, पॉवर ब्लैक।

स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो Poco M4 5G 6.58 इंच इन सेल डिस्प्ले आईपीएस एलसीडी स्क्रीन के साथ आता है। वहीं स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz सैम्पलिंग रेट दी गई है। साथ ही स्मार्टफोन में 401 PPI दी गई है। यूजर्स के स्मूद एक्सपिरियन्स के लिए Poco M4 5G में मीडिया टेक डायमेनसीटी 700 चिपसेट दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी 18W की फास्ट चार्जिंग के साथ जोड़ी गई है।

यह भी पढ़े… Xiaomi 12T Pro जल्द मचाएगा धूम, सामने आया पहला लुक, हो चुका है फीचर्स का खुलासा, जानें कब होगा लॉन्च

बैक में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी स्नैपर दिया गया है। ब्लूटूथ 5.1, यूएसबी टाइप सी, डुअल बैंड वाईफाई को Poco M4 5G में दिया गया है। अब बात इस स्मार्टफोन के कीमत के की करें तो इसकी कीमत भारत में 15,000 रुपये के आसपास है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में इसकी किमट कितनी है इसका खुलासा नहीं हुआ है। 18 अगस्त से इस स्मार्टफोन की बिक्री साउथ इस्ट एशिया में होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews