Hindi News

Redmi Note 11T Pro जल्द होगा लॉन्च, स्मार्टफोन लॉन्च होने से पहले फैली अफवाएं, जाने कीमत और फीचर्स

Published:
Redmi Note 11T Pro जल्द होगा लॉन्च, स्मार्टफोन लॉन्च होने से पहले फैली अफवाएं, जाने कीमत और फीचर्स

File Photo

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में Redmi ने अपने नए Note सीरीज लॉन्च होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, हालांकि यह note का कौन-सा इसे लेकर कोई जानकारी कंपनी ने नहीं थी, लेकिन थोड़े इंतजार के बाद इस बात का खुलासा हो चुका है। Redmi Note 11T Pro जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस महीने इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा और सूत्रों की माने तो यह जल्द ही भारत में भी लॉन्च होगा।

यह भी पढ़े… पेट्रोल-डीजल रेट: केंद्र के आग्रह के बाद भी नहीं घटे MP में ईंधन के दाम, जाने प्रदेश के सभी शहरों का हाल

हालांकि अब तक इसके ऑफिशियल लॉन्च की तारीख की घोषणा Xiaomi ने की है। अब तक कंपनी ने टीज़र में ना ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और ना ही उसके डिजाइन पर से पर्दा हटाया है। सूत्रों की माने तो भारत में चीन के Redmi Note 11 को Redmi Note 11T Pro की तरह बेचा जाएगा। तो वही स्मार्टफोन के फीचर्स काफी दमदार होंगे, इसके कई Redmi Note 11और Redmi Note 11 Pro से मिलते जुलते होंगे, फिलहाल इस बारे में कुछ खास नहीं कहा जा सकता।

यह भी पढ़े… राहुल गांधी की विदेश यात्रा देश के लिए एक संकट- सांसद प्रज्ञा ठाकुर

Redmi Note 11T Pro 6.67 इंच एलसीडी डिस्प्ले और 90hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हो सकता है। तो वहीं इसकी कीमत करीब 19000 रुपए तक होगी। 50MP+8MP का डुएल कैमरा सेटअप वाला यह हैन्ड्सेट 16MP सेल्फ़ी कैमरा के साथ आ सकता है। ऐसी अफवाहे हैं की Redmi Note 11T Pro 5000mah की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ मोबाईल मार्केट में एंट्री लेगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews