Xiaomi 13 सीरीज की हो चुकी है घोषणा, लॉन्चिंग डेट से हटा पर्दा, कई धांसू फीचर्स के साथ आएगा स्मार्टफोन

Xiaomi 13 सीरीज की हो चुकी है घोषणा, लॉन्चिंग डेट से हटा पर्दा, कई धांसू फीचर्स के साथ आएगा स्मार्टफोन

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। चीनी मोबाइल कंपनी Xiaomi बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर चुका है। Xiaomi की फ्लैगशिप में इस साल कई दमदार स्मार्टफोन ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लॉन्च हो चुके हैं। हाल ही में भारत में Xiaomi 12S, Xiaomi 12S Pro और Xiaomi 12S Ultra लॉन्च हुआ था। अब बहुत जल्द कंपनी Xiaomi 13 को भी लॉन्च करने वाली है। मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी अपने इस सीरीज पर काम शुरू कर चुकी है और इस साल नवंबर में स्मार्टफोन की यह सीरीज मोबाइल मार्केट में धूम मचाने आ सकती है।

यह भी पढ़े… OnePlus 10T भारत में होने जा रहा है लॉन्च, लॉन्चिंग डेट और कीमत का हुआ खुलासा, डिजाइन बना देगी आपको दीवाना

हालांकि अब तक कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इस स्मार्टफोन की घोषणा नहीं की है, इसके लिए लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कहा जा रहा है की Xiaomi 13 सीरीज Xiaomi 12 सीरीज का ही उतराधिकारी होगा। अब बात इस स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और अन्य जानकारियों की करें तो यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट से साथ आएगा।

यह भी पढ़े… Oppo Reno 8 के साथ कंपनी का पहला टैबलेट आज भारत में होगा लॉन्च, इतनी होगी Oppo के नए स्मार्टफोन की कीमत

स्मार्टफोन की लॉन्चिंग इस साल आने वाले समय में चीन में लॉन्च होगा। फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता है की यह सीरीज भारत में लॉन्च होगी या नहीं। इसका पता समय के साथ ही चल सकता है। Xiaomi 13 सीरीज के स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं। लीक हुई जानकारी की माने तो यह स्मार्टफोन सिंगल सेल बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा। साथ यह भी कहा जा रहा है की स्मार्टफोन में 50W की वायरलेस चार्जिंग भी उपलब्ध हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews