अब एडमिन कर सकेंगे दूसरों के मैसेज डिलीट, व्हाट्सएप लाने वाला है नया अपडेट

Whatsapp

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। अक्सर देखा गया है कि जब लोग किसी गलत मैसेज को किसी गलत व्हाट्सएप ग्रुप में भेज देते हैं तो वे हाल की हाल उसे अपने मोबाइल से डिलीट कर सकते हैं। पर क्या होगा जब कोई किसी ग्रुप में अभद्र मैसेज करें और जानबूझकर करें और उसे डिलीट ना करें? अब ऐसे लोगों के लिए व्हाट्सएप एक नया फीचर लेकर आया है जिसमें ग्रुप एडमिन के पास नए अधिकार होंगे जिसका इस्तेमाल कर वह अब ग्रुप के किसी भी सदस्य के मैसेज को अपने एंड (मोबाइल) से डिलीट कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें…बड़ी खबर: MP में पंचायत चुनाव 2021 नहीं होंगे निरस्त, चुनाव आयोग ने लिया ये बड़ा फैसला

जी हां, Wabetainfo द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार व्हाट्सएप बहुत जल्द एक नया अपडेट लाने वाला है जिसके अंतर्गत ग्रुप के एडमिन, ग्रुप के किसी भी सदस्य के मैसेज को अपने मोबाइल से ही डिलीट कर सकेंगे। हालांकि यह फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है। यह नया फीचर जल्द ही व्हाट्सएप के अपडेट 2.22.1.1 में उपभोक्ताओं को दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें…मोदी के फैसले का मंत्री ने किया विरोध, लड़कियों की शादी की उम्र 16 करने की मांग

आपको बता दें जब भी ग्रुप एडमिन किसी मैसेज को डिलीट करेगा तो ग्रुप के सदस्यों की स्क्रीन पर जो मैसेज शो होगा वह होगा ” This was removed by an admin” । यदि किसी ग्रुप में एक से ज्यादा एडमिन हैं तो वे सभी ग्रुप के बाकी सदस्य के मैसेज डिलीट कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें…सपा सांसद के बिगड़े बोल : 16-17 वर्ष में हो लड़कियों की शादी वरना पोर्न वीडियो ही देखेंगी

इस नए अपडेट में व्हाट्सएप अपने इन ऐप कैमरे (In app camera) को भी अपडेट करने का विचार कर रहा है। जानकारी के अनुसार अब यूजर खींची जा रही फोटो को और बड़ी कैमरा स्क्रीन पर देख सकेंगे। व्हाट्सएप में जल्द ही कैमरे में ऊपर दिख रहे फ्लैश ऑप्शंस (flash options) और नीचे देख रहे गैलरी ऑप्शन (gallery options) की जगह बदली जा सकती है।

यह भी पढ़ें…SSC EXAM Calendar : भर्ती परीक्षा कैलेण्डर जारी, 2022 में होंगी 15 परीक्षाएं

WhatsApp नए beta अपडेट में वॉइस मैसेज भेजने वाले लोगों के लिए भी जल्द ही ऑडियो प्रीव्यू ऑप्शन (Audio preview option) लाने वाला है। इस अपडेट के साथ यूजर अपना ऑडियो मैसेज भेजने से पहले उसे खुद सुन सकेंगे और उसके बाद उसे भेज सकेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews