Boat की यह स्मार्टवॉच युवाओं को आ रही है खूब पसंद, सेल में मिल रही है स्मार्टवॉच पर बंपर छूट

Boat की यह स्मार्टवॉच युवाओं को आ रही है खूब पसंद, सेल में मिल रही है स्मार्टवॉच पर बंपर छूट

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Boat की बेहतरीन फीचर वाला स्मार्टवॉच लॉन्च तो काफी समय पहले हो चुका है, लेकिन मई से Amazon पर सेल शुरू होने जा रहा है। इस दौरान Boat Watch Xtend पर बंपर छूट मिल रही है। इस स्मार्टवॉच की खास बात यह की इसमें इन बिल्ड Alexa भी उपलब्ध, सेल में इसप करीब 56% की भारी छूट मिल रही है। वैसे तो इस घड़ी की कीमत असल में 7990 रुपए है लेकिन सेल में यह सिर्फ 3499 रुपए में बिकने वाला है। ईएमआई पर भी ग्राहक इसकी खरीददारी कर सकते हैं। इस घड़ी के फीचर्स काफी ज्यादा आकर्षक हैं तो युवाओं को खूब पसंद आ रहा है , फिलहाल सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड भी कर रहा है और ऐसा हो भी क्यों ना इसपर इतनी अच्छी छूट जो है।

यह भी पढ़े…  Tecno Phantom X की सेल भारत में जल्द होगी शुरू, इतनी होगी कीमत, जाने फीचर्स            

इसके 5 कलर वेरिएशन एमेजॉन पर उपलब्ध हैं। इस स्मार्टवॉच में Alexa होने के कारण कई काम आसान हो जाते हैं। फिलहाल बोट भी इसे प्रोमोट कर रहा है। इस घड़ी में फिटनेस ट्रैकर, वेदर, स्लीप मॉनिटर, रिमाइंडर, फोन अलार्म, हार्ट रेट मॉनिटर जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो यह घड़ी 1.69 इंच एलसीडी स्क्वेर और राउन्ड डिस्प्ले के साथ आती है, जिसमें सिर्फ बोलने से काम काम हो जाएगा। इतना ही नहीं इससे ब्लड ऑक्सीजन लेवल भी चेक किया जा सकता है। इसकी बैटर काफी दमदार है जो एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक चलेगी, जिसे यूएसबी मैग्नेटिक चार्जिंग केबल के साथ ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews