Hindi News

Xiaomi Pad 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, जाने टैबलेट के फीचर्स और कीमत  

Published:
Xiaomi Pad 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, जाने टैबलेट के फीचर्स और कीमत  

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। गैजेट कंपनी Xiaomi ने अपने नए डिवाइस को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। 27 अप्रैल 2022 को Xiaomi Pad 5 भारत में लॉन्च होने वाला है। इससे पहले ही इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है, अगस्त 2021 में ही इसकी झलक चीन में सामने आ चुकी थी। अब बारी है भारत में डिवाइस के लॉन्च होने की जिसका इंतज़ार कंपनी ने खत्म कर दिया है। बता दें यह पहला हैन्ड्सेट है जिसमे snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। इसके फीचर्स काफी ज्यादा आकर्षक है। Xiaomi Pad 5 की कीमत भारत में करीब 30,000 रुपए तक हो सकती है। इसके दो स्टॉरेज वर्ज़न लॉन्च होने की संभावना है, जिनकी कीमत भी अलग होगी। 6GB+128GB वाले मॉडल की कीमत 24000 रुपए तक हो सकती है, तो वहीं 6GB+256GB wifi मॉडल की कीमत 27000 रुपए से अधिक होने की संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़े… इंतजार खत्म! Samsung Galaxy M53 5G अपने धांसू फीचर्स के साथ इस दिन भारत में होगा लॉन्च   

बात इसके अन्य फीचर की करें तो इसमें 11 इंच का स्क्रीन 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz सैंपलिंग रेट, डॉल्बी विजन, HDR10, ट्रू टोन ट्रू कलर डिस्प्ले, TUV रीनलैंड लो ब्लू लाइट हार्डवेयर के साथ उपलब्ध हो सकता है। एड्रेनो 640 जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर Xiaomi Pad 5 में यूजर्स को नजर आ सकता हैं। बता दें की यह टैबलेट Android 11 को काम करता है। इतना ही नहीं इसमें 33W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8720mAh की बैटरी भी उपलब्ध होगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews