MP Breaking News

UP Weather : आज 50 जिलों में बादल-बारिश का अलर्ट, वज्रपात-आंधी की भी चेतावनी, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

28 मई तक यूपी के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान मेघ गर्जन और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।
UP Weather Update

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 28-29 मई तक प्रदेश में बारिश बादल और आंधी का दौर चलेगा। आज शुक्रवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

इस अवधि में दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 से 5℃ की कमी और न्यूनतम तापमान में 2-3℃ की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

28 मई तक जारी रहेगा बारिश का दौर

23 मई से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि हो सकती है।23 से 27 मई के बीच अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।24-26 मई को तेज सतही हवाएं (20-30 किमी/घंटा), पश्चिमी यूपी में झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा), कहीं-कहीं वज्रपात की संभावना है। 27 28 मई को अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, उन्नाव , बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, चित्रकूट, कौशाम्बी, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड , संभल ,सहारनपुर, शामली।
  • मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर , बांदा, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, बादल गरजने,बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

UP WEATHER REPORT

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
UP Weather : आज 50 जिलों में बादल-बारिश का अलर्ट, वज्रपात-आंधी की भी चेतावनी, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट - MP Breaking News