दिग्विजय सिंह पर FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झूमाझटकी

दिग्विजय सिंह पर FIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से झूमाझटकी

देवास, अमिताभ शुक्ला। दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल में हुई FIR का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस FIR वापस लेने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रही है।  देवास में कांग्रेस नेताओं ने शिवराज सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला जलाने की कोशिश की इस दौरान उनकी पुलिस के साथ झूमाझटकी भी हुई।  पुलिस ने पानी की बौछार कर उन्हें तितर बितर किया।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के खिलाफ दर्ज हुई FIR के विरोध में कांग्रेस (Congress) नेताओं ने देवास में सयाजी गेट के पास विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।  आक्रोशित कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan  का पुतला जलाने की कोशिश की, जिसके चलते कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प और झूमा झटकी भी हुई।

ये भी पढ़ें – इन 9 IPS अफसरों को जल्द मिलेगा Promotion, स्पेशल DG रैंक पर होंगे प्रमोट, 2 अफसरों को झटका

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने वहां से हटने के निर्देश दिए लेकिन जब कांग्रेस नेता हटने के लिए तैयार नहीं हुए तो पुलिस ने पानी की बौछार कर उन्हें तितर बितर कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ADM को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

ये भी पढ़ें – डॉ नरोत्तम मिश्रा की सलाह , “अब तो सोनिया गांधी दिग्विजय सिंह की हकीकत समझें”

उधर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी ने दावा किया कि उन्होंने पुतला जला दिया है उन्होंने कहा कि जब तक दिग्विजय सिंह पर की गई FIR वापस नहीं होती कांग्रेस चेन से नहीं बैठेगी। वहीँ एडिशनल एसपी मंजीत सिंह चावला ने पुतला दहन से इंकार किया है और कहा है कि नियम टूटे हैं दोषियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें – फैक्ट चैक पोर्टल पर कांग्रेस का तंज, कमलनाथ बोले “फैक्ट” तो जनता को मालूम है

https://vimeo.com/574338498

https://vimeo.com/574338628

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews