Hindi News

Gold Silver Rate : सोना पुराने भाव पर, चांदी में गिरावट, जानें ताजा रेट

Written by:Atul Saxena
Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में जारी उतार चढ़ाव के बीच शनिवार 22 जनवरी 2022 (22 January 2022) को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। वेबसाइट के मुताबिक शनिवार सुबह सोने की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। सोने की कीमत (Gold Rate) पुराने बंद भाव पर ट्रेंड कर रही है। वहीं चांदी की कीमत (Silver Rate) में गिरावट देखी गई । चांदी 500 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ते भाव पर ट्रेंड कर रही है।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव (22 January 2022)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 47,800
मुंबई सराफा बाजार 47,560
कोलकाता सराफा बाजार 47,900
चेन्नई सराफा बाजार 45,880

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव (22 January 2022)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 52,100
मुंबई सराफा बाजार 49,560
कोलकाता सराफा बाजार 50,600
चेन्नई सराफा बाजार 50,050

ये भी पढ़ें – MP School : राज्य शिक्षा केंद्र की बड़ी तैयारी, 1 से 8वीं तक के बच्चों को मिलेगा लाभ

चार महानगरों में चांदी का भाव (22 January 2022)

शहर रुपये प्रति किलो ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 65,900
मुंबई सराफा बाजार 65,900
कोलकाता सराफा बाजार 65,900
चेन्नई सराफा बाजार 69,000
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा, DA Arrears पर इस दिन फैसला संभव, 2 लाख तक बढ़ेगी राशि

गौरतलब है कि सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) में बदलाव के आधार पर भारत में लोग खरीदारी का मूड बनाते हैं। जब सोना चांदी सस्ते होते हैं तो निवेशक और खरीदार मार्केट पहुँचते हैं लेकिन यदि शादी के लिए या अन्य कोई मांगलिक काम के लिए सोने चांदी की खरीद की जाती है तो फिर बहुत कम लोग रेट देखते हैं।

ये भी पढ़ें – MP Corona : कोरोना का महा विस्फोट, 24 घंटे में 11 हजार से अधिक पॉजिटिव, एक्टिव केस 61 हजार के पार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews