MP उपचुनाव : कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाब सिंह किरार BJP में शामिल

उपचुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव (Madhya Pradesh by-election) से पहले दल-बदल का सिलसिला तेजी से जारी है। जैसे जैसे चुनावों की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे नेता मौके की नजाकत को समझते हुए एक पार्टी छोड़ दूसरे में शामिल हो रहे है। इसी कड़ी में एक बार फिर BJP ने कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका दिया है।पूर्व मंत्री और किरार महासभा के अध्यक्ष गुलाब सिंह किरार (Gulab Singh Kirar) ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। उपचुनाव से पहले गुलाब सिंह का BJP में शामिल होना ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस को कमजोर करन माना जा रहा है, इससे किरार समाज के वोट प्रभावित हो सकते है।

यह भी पढ़े…MP उपचुनाव : सिंधिया को लेकर अरुण यादव के बिगड़े बोल, वीडियो वायरल

दरअसल, रविवार को शिवराज मुरैना के सुमावली विधानसभा के मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे, जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के सामने गुलाब सिंह किरार ने बीजेपी की सदस्यता ली।किरार विधानसभा चुनाव के समय बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे और अब उपचुनाव में वापस बीजेपी में शामिल हो गए है।इस प्रकार से कहा जा सकता है कि बीजेपी में उनकी घर वापसी हुई है।

उपचुनाव में हुई भाजपा में वापसी

2018 विधानसभा चुनाव से पहले डॉ. गुलाब सिंह किरार भाजपा से जुड़े हुए थे और शिवराज सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा रखते थे। डॉ. किरार शिवराज सरकार में मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य भी थे और मुख्यमंत्री के काफी क़रीबी माने जाते थे, लेकिन उनका नाम व्यापमं घोटाले में आने के बाद भाजपा ने उन्हें निलंबित कर दिया था।इसी बात का फायदा उठाते हुए विधानसभा की चुनावी सभाओं के दौरान तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने मालवा-निमाड़ दौरे के दूसरे दिन औपचारिक तौर पर उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई थी, जिसको लेकर काफी सवाल भी खड़े हुए थे। अब उसी किरार को भाजपा ने वापस अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है।

यह भी पढ़े…MP उपचुनाव : सिंधिया को लेकर अरुण यादव के बिगड़े बोल, वीडियो वायरल

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews