31 जनवरी के बाद मध्य प्रदेश में खुलेंगे स्कूल? सीएम शिवराज ने बुलाई बड़ी बैठक, हो सकता है महत्वपूर्ण फैसला

Shivraj

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) ने आयोजित प्रभारी अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस दौरान Corona की समीक्षा की जाएगी। वहीं MP School के खोलने (School Reopen) पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) बड़ा निर्णय ले सकते हैं। दरअसल Corona की तीसरी लहर (third wave) को देखते हुए मध्य प्रदेश में 31 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखा गया।

हालांकि अब कोरोना के केसों में कमी देखी जा रही है। देश सहित प्रदेश स्तर पर भी कोरोना के शो में लगातार आ रही कमी के बाद माना जा रहा है कि 31 जनवरी के बाद स्कूल खोलने पर सहमति बन सकती है। इस मामले में अंतिम निर्णय सीएम शिवराज का होगा।

इससे पहले स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने स्पष्ट किया है कि अगर Corona की गति यही रहती है और लगातार ऐसे ही केस सामने आते हैं तो बच्चों के भविष्य के साथ मजाक नहीं किया जाएगा। स्कूलों को खोलने पर फिलहाल संशय बरकरार है। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) ने बोर्ड परीक्षा (Board Exam) की तारीख को को भी आगे बढ़ाने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि यदि कोरोना की स्थिति यही बनी रहती है तो परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाया जा सकता है।

Read More :  SAHARA के खिलाफ सुप्रीम अदालत में पहुंची SFIO, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने की यह मांग

बता दें कि इससे पहले ही राजगढ़ में सीएम शिवराज ने कहा था कि 31 जनवरी के बाद एक बार फिर से स्कूलों को खोला जा सकता है। शाम को सीएम शिवराज (CM Shivraj) मुख्यमंत्री निवास पर प्रभारी अधिकारियों की बैठक बुलाई है जहां करोड़ों की समीक्षा की जाएगी। वही स्कूल खोलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संकेत दिए थे। जब उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा था कि 31 जनवरी को हम संक्रमण की समीक्षा करेंगे। इसके बाद विशेषज्ञों और केंद्र सरकार से स्कूल खोलने के बारे में राय ली जाएगी। अगर कोरोना केस कम होता है तो उसको दोबारा से खोलने की कोशिश करेंगे।

इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने बीते दिनों कहा था कि प्रदेश में स्कूलों को खोलने पर सीएम शिवराज का निर्णय आखिरी होगा। इस दौरान 31 जनवरी को समीक्षा की जाएगी। ज्ञात हो कि प्रदेश में कोरोना केस बढ़ने की वजह से MP School 1 से 12वीं तक के स्कूलों को 15 जनवरी को बंद कर दिया गया था। वही 15 से 31 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिए गए थे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews